धार्मिक

राशिफल 16 सितंबर: मां लक्ष्मी की कृपा से इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन, धन में होगी बढ़ोतरी

आज हम आपको शुक्रवार 16 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मानसिक चिंता खत्म होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। युवाओं को आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप पूरे दिन काफी व्यस्त रहेंगे। जरूरी काम पूरे करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। व्यापार में तरक्की मिलेगी और कला के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। लेखन से जुड़े हुए लोगों को यश की प्राप्ति होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका असर पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को काफी लंबे समय से करने के बारे में सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक होने की वजह से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की बहुत कम उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कारोबार करने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कामकाज की बाधाएं खत्म होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामले में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए किसी मामले में लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय बहुत शानदार नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं, तो उससे पहले अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लीजिए। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति में आपको उम्मीद से अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अनजाने लोगों पर भरोसा मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल बेहतर रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक धन कमाने के कई अच्छे मौके आपके सामने आ सकते हैं, जिनको पहचान कर फायदा जरूर उठाएं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अचानक आपको प्रगति देखने को मिल सकती है। काफी लम्बे दिनों से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी और बिजनेस क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आज आप किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच बेहतर तालमेल बनाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button