समाचार

लड़कियों की आवाज निकलकर लोगों से ठगी करता है यह गैंग, पुलिस कर रही लंबे समय से तलाश 

हेलो नामक एक गैंग ने कई राज्यों की पुलिस की नाक में दम कर रखा है और पुलिस इस गैंग के लोगों को पकड़ने में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार ये गैंग फोन पर लोगों से मीठी-मीठी बातें करके उनको लूटता है। पुलिस ने लोगों को इस गैंग से सावधान रहने को कहा है। पुलिस के अनुसार ये गैंग अभी तक 5 हजार से ज्यादा लोगों को ठग चुका है। इस गैंग से जुड़े कई लोगों को पुलिस पकड़ चुकी है। जबकि कई लोगों की तलाश अभी की जा रही है।

पुलिस को बाह और पिनाहट के बीहड़ गांव के 50 ऐसे हेलो गैंग के सदस्यों की तलाश है। जिन्होंने हजारों लोगों से ठगी की है। इस गैंग के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये गैंग भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का वादा करता है और युवतियों से दोस्ती कराने का झांसा देता है। इस आड़ में ये लोगों से पैसे ठगते हैं। कई राज्यों के लोगों को इस गैंग ने अपना निशाना बनाया है। आगरा पुलिस को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से हेलो गैंग की शिकायत मिली है। ये गैंग आगरा के लोगों द्वारा चलाया जा रहा है।

शिकायत मिलने के बाद से पुलिस इस गैंग के लोगों को पकड़ने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई बड़ी कामयाबी नहीं लग सकी है। आगरा पुलिस को सबसे ज्यादा शिकायतें महाराष्ट्र और गुजरात से मिली हैं। इन राज्यों की पुलिस आगरा पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही हैं। लेकिन गिरोह के लोग काफी ही शातिर हैं। पुलिस के अनुसार ये गिरोह कई सालों से लोगों को ठग रहा है। तीन सालों के अंदर इस गैंग ने 5000 लोगों को ठगा है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पाया कि हेलो गैंग के सदस्य युवतियों से दोस्ती कराने के नाम पर ठगी करते हैं। युवतियों से दोस्ती कराने के लिए मेंबरशिप लेने को कहते हैं। मेंबरशिप के बदले ये पैसे मांगते हैं। इस गैंग के सदस्य ही लड़की बनकर फिर बात करते हैं। एप के जरिए लड़कियों की आवाज निकालते हैं और लोगों को अपनी मीठी बातों में फंसा लेते हैं।

तीनों लोगों की कि गिरफ्तारी

पुलिस ने अभी तक इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीन लोगों को पंजाब से पिछले महीने ही पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि ​बीहड़ गांव के कुछ लड़के पांच साल पहले गुरुग्राम और दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करते थे। कुछ समय तक यहां पर काम करने के बाद ये वापस गांव आ गए और इन्होंने हेलो गैंग चलाना शुरू कर दिया।

हेलो गैंग से जुड़े ये लोग फोन पर लोगों से ठगी करते हैं। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस ने एक साल पहले इस गैंग के 45 लोगों को भी पकड़ा था। जिन्होंने इस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी थी। इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button