बॉलीवुड

नीतू कपूर ने किया बड़ा खुलासा, अपनी शादी में फेरों के समय पी रखी थी ब्रांडी, आ गए थे जेबकतरे

हिंदी सिनेमा जगत में कई दिग्गज अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं। अक्सर कई एक्टर्स फिल्मों में साथ काम करते करते एक दूसरे से मोहब्बत करने लगते हैं और आखिर में वह अपने प्यार के रिश्ते को शादी का रूप दे देते हैं। वैसे देखा जाए तो बड़े पर्दे पर कई जोड़ियों ने एक साथ काम किया और असल जिंदगी में इन्होंने एक दूसरे को हमसफर बना लिया। कुछ ऐसी ही फिल्मी जोड़ियों में से एक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की जोड़ी भी रही है।

नीतू कपूर अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थीं। नीतू कपूर की खूबसूरती और उनकी मासूमियत पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी अपना दिल हार बैठे थे। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और फिल्मों में काम करने के साथ ही दोनों विवाह के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए।

आपको बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर 1974 में अपनी फिल्म “जहरीला इंसान” के सेट पर मिले थे और बहुत ही जल्द यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। यह कपल उस दौर का सबसे पसंदीदा जोड़ा था। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने जनवरी 1980 में शादी रचाई थी। इसी बीच सालों बाद नीतू कपूर ने अपनी शादी से जुड़े हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।

सालों बाद नीतू कपूर ने किया खुलासा

आपको बता दें कि नीतू कपूर बहुत ही जल्द फिल्म “जुग जुग जियो” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी शादी से जुड़ा हुआ खुलासा किया था। उन्होंने यह बताया था कि शादी के समय वह और उनके पति शादी में आई भीड़ को देख कर बेहोश हो गए थे।

बता दें उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई कई बड़ी-बड़ी हस्तियां आई थीं। नीतू कपूर ने बताया कि उनकी शादी में करीब 5000 लोग आए थे। शादी में लोगों की भीड़ देखकर नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ही घबरा गए थे और अपनी इस घबराहट को दूर करने के लिए दोनों ने ब्रांडी पी ली थी, जिसकी वजह से नीतू कपूर और ऋषि कपूर अपनी शादी में फेरे लेते वक्त नशे में थे।

लोगों ने गिफ्ट में दे डाले थे चप्पल और पत्थर, शादी में घुस गए थे जेबकतरे

अभिनेत्री नीतू कपूर ने यह भी खुलासा किया था कि उनकी शादी में जेबकतरे तक घुस गए थे। दरअसल, नीतू कपूर ने स्विगी यूट्यूब से बातचीत के दौरान यह बताया था कि शादी में इतनी भीड़ थी कि कुछ लोग बिना दावत पर ही शादी में पहुंच गए थे।


इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने खुलासा किया कि “उनकी शादी में जेब कतरे तक घुस गए थे। उन्होंने मुझे तोहफे दिए, जिनके अंदर पत्थर और चप्पलें थी। वह सभी तैयार होकर हमारी शादी में आ गए। हमने सोचा कि वह मेहमान हैं। वैसे भी बहुत बहुत बड़ी शादी थी। जब हमने गिफ्ट खोला तो हमें पत्थर और चप्पलें मिलीं।”

Related Articles

Back to top button