अजब ग़जबसमाचार

दहेज की लालसा में कर रहा था शादी, जब सोने की चेन नहीं मिली तो बारात लेकर जाने लगा दूल्हा: Video

आपने यह तो सुना ही होगा कि शादी योग संयोग से होती है। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। ऐसे बदलते जमाने में शादी योग से नहीं बल्कि बैंक बेलंस की बदौलत होने लगी है। लड़की शादी के लिए जहां मां बाप को दहेज की चिंता होती हैं। वहीं अब लड़के के घर वाले भी उसकी नौकरी देखकर ही लड़की देखते हैं। ऐेसे में अगर लड़के की सरकारी नौकरी हो तो फिर तो क्या ही कहना।

लड़के की सरकारी नौकरी लगने के बाद तो घर वालों के लिए उसकी शादी की चिंता लगभग खत्म ही हो जाती है। अब भला आज के जमाने में सरकारी नौकरी वाले लड़के से शादी करने को कौन राजी नहीं होगा। दूल्हा देखने की प्रथा में लड़की के घर वाले भी तो सरकारी नौकरी वाले लड़कों को ही प्राथमिकता देते हैं।

सरकारी नौकरी की शान

ऐसे में सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के लिए तो शादी में अपने मन मुताबिक डिमांड रखने से कहा हिचकिचाते हैं। सरकारी नौकरी के बावजूद उन्हें अपने लिए अच्छा खासा दहेज भी लगता ही है। और जो कोई उनकी इस डिमांड को पूरा ना कर पाएं तो उन्हें किस बात की चिंता वे तो रिश्ता तोड़ कर कोई दूसरी दहेज वाली लड़की को देखने में देखने में लग जाते हैं।

अब ऐसा ही कुछ यहां भी हो रहा हैं। यहां भी एक सरकारी नौकरी वाले दूल्हे ने अपने मन मुताबि दहेज ना मिलने से शादी से इंकार कर दिया है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक एक शख्स शादी के दौरान दहेज नहीं मिलने के कारण शादी करने से मना कर रहा है। इस वीडियो में यह दूल्हा लड़की वालो से सोने की चेन ना मिलने पर और दहेज में एक लाख रुपए कम मिलने पर नाराज हो जाता है। अपनी इस नाराजगी के चलते यह दूल्हा बारात को वापस ले जाने की धमकी दे देता है।

दुल्हन के मनाने पर भी नहीं माना दूल्हा

ऐसे में दूल्हे को मनाते हुए दुल्हन भी इस वीडियो में बार बार दूल्हे को यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि उसे दहेज के पैसे मिल जाएंगे और सोने की चेन भी मिल जाएगी। लेकिन यह दूल्हा उसकी कोई भी बात मानने को तैयार ही नहीं हैं।

शादी तोड़ने की दे रहा था धमकी

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही लोगों में इस दूल्हे के प्रति रोष दिखाई दे रहा है। लोग इस दूल्हे को काफी भला बूरा भी कह रहे हैं। दहेज में होने वाली कमी के कारण दूल्हे का मन शादी से भी भर जाता हैैं। और वह किसी की बात ना मान कर शादी तोड़ने की लगातार धमकी देते चला जाता हैं।

Related Articles

Back to top button