विशेष

सिर्फ कुंडली ही नहीं इन कारणों से भी होती है शादी में देरी, जाने कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

तन्हा जीवन किसी को भी पसंद नहीं होता है। लाइफ में एक पॉइंट पर हमे एक सच्चे पार्टनर की तलाश होती है। यही वजह है कि हम शादी के बंधन में बंधते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी शादी लाख कोशिश के बावजूद जल्दी नहीं होती है। उन्हें अपना पसंदीदा जीवनसाथी नहीं मिलता है। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? आईए जानते हैं।

शादी के लिए मेंटली रेडी न होना

पहले खुद से ये सवाल पूछे कि क्या आप शादी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं? कई बार ब्रेकअप होने के कारण या किसी से धोखा मिलने की वजह से लोग शादी को मलहम की तरह इस्तेमाल करते हैं। वे बस इसलिए शादी करते हैं ताकि पिछला दर्द कम हो जाए और वे अकेले न रहें। ऐसा करने से आप जब नया पार्टनर तलाशते हैं तो वह आप से कनेक्ट नहीं हो पाता है और आप में दिलचस्पी नहीं लेता है।

सुंदरता में कमी

‘इंसान का दिल देखो, सूरत नहीं।’ ये बात लोग ऊपर से भले बोल दें लेकिन रियल लाइफ में कोई इसे फॉलो नहीं करता है। आज भी लोग अपने लिए गौरी और सुंदर बहू लाना ही पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादा नखरे दिखाने की वजह से लोग कुंवारे रह जाते हैं।

ढेर सारे रिजेक्शन

आप शादी की बार बार कोशिश तो करते हैं लेकिन हर बार आपको किसी न किसी वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता है। यह चीज आपका आत्मविश्वास कमजोर कर देती है। आप डिप्रेशन में चले जाते हैं। हार मान लेते हैं। ‘शादी ही नहीं करूंगा’ ऐसा बोलने लगते हैं। इसलिए रिजेक्शन की वजह से अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। खुद को सुधारें और कोशिश करते रहें।

पैसा पैसा पैसा

पैसा भी कई बार शादी में अड़चन बन जाता है। कभी लड़की वाले अपने लिए सिर्फ सरकारी नौकरी वाला लड़का ही तलाशते हैं। लड़की कुछ न करें लेकिन लड़का उन्हें हाई फ़ाई सैलरी वाला चाहिए होता है। वहीं लड़के वाले दहेज के लालच में भी गरीब घर की लड़कियां रिजेक्ट कर देते हैं। यह दोनों ही सोच बदलनी होगी।

व्यवहार

यह जरूरी नहीं कि हर बार ज्योतिष कारणों से ही आपकी शादी में देरी हो रही है। कई बार आपका खराब रवैया भी वजह होता है। आप लड़का या लड़की तलाशते समय उनसे किस तरह बात करते हैं और कैसा उन्हें ट्रीट करते हैं ये भी बहुत मायने रखता है।

Related Articles

Back to top button