धार्मिक

Rashifal 7 July 2021: इन 6 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, जीवन के कष्टों से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 7 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अच्छा नजारा रहा है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा। आप अपनी बात कहने से ज्यादा दूसरों की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आपको अपनी कठिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज तरक्की के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधा दूर हो सकती है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवारिक के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। कहीं पर पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। दूसरों की मदद के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कामकाज में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। कारोबार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने के योग हैं। आप अपनी मेहनत के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करते हैं तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाते समय वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घरेलू कामकाज अधिक रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी बिजी रहने वाले हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। शादीशुदा जिंदगी में परेशानी खड़ी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। धीरे-धीरे सभी चीजें आपके फेवर में आ सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच-विचार जरूर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन के रखरखाव में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। कार्यालय में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। पैसों का निवेश करने से बचना होगा। कमाई बनी रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर आप महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के नए-नए जरिए हाथ लग सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए वरना पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप किसी लाभदाई यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। व्यापार को लेकर नहीं योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार में लाभदायक सौदे हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भाग्य पूरा साथ देने वाला है। कारोबार को बढ़ाने के लिए नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button