धार्मिक

Rashifal 05 June 2021: आज इन 6 राशि वालों के घर में आएंगी खुशियां, मेहनत से मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 5 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज में आप बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आपके अंदर की जो बोलने की कला है वह किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में काफी मददगार सिद्ध होने वाली है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप नई-नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना होने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। युवाओं को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कठिन परिस्थितियों में परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप उत्साह से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज जोश के साथ पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। किसी खास मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी चतुराई से अपने रुके हुए काम काज पूरा करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। बुद्धिमानी के बल पर आप अपने सभी कार्य सिद्ध करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। छोटे-मोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने जीवन में कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कामकाज का अच्छा मुनाफा मिलेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज की गति धीमी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। कारोबार में अगर आप कोई बड़ा निवेश कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें क्योंकि हानि होने की आशंका बन रही है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किस्मत के सहारे कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। घर-परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। किसी पुराने निवेश का नतीजा आ सकता है। खास लोगों से संपर्क बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे वह आज पूरे होंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button