समाचार

सुहाग’रात से अब तक पति ने नहीं छुआ, देवर फायदा उठाकर करता है गंदा काम, अब और सहन नहीं होता..

जब कोई महिला शादी कर ससुराल जाती है तो आने वाले कल को लेकर कई सपने संजोती है। उसे इस बात की आस रहती है कि उसका पति उसके हर सुख-दुख में साथ निभाए। उसे बहुत प्यार करे। उसके साथ बच्चे पैदा करे। परिवार को आगे बढ़ाए। लेकिन क्या होगा जब सुहागरात पर पति आपको हाथ तक ना लगाए। इतना ही नहीं शादी के कई महीने बीत जाने पर भी आपको छूने से भी कतराए। ऊपर से आपका देवर आपके ऊपर गंदी निगाहें रखे। ऐसा ही कुछ मुरादाबाद में एक महिला के साथ हुआ। उसने अपनी आपबीती सुनाई तो हर कोई दंग रह गया।

शादी के बाद हाथ भी नहीं लगता था पति

विमला (बदला हुआ नाम) मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में रहती है। 16 अप्रैल 2021 को उसकी शादी बिलारी क्षेत्र के रहने वाले एक दवा व्यापारी से हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से हुई। विमला भी इस शादी से खुश थी। लेकिन जब सुहागरात की रात आई तो उसकी खुशी दुख और तकलीफों में बदल गई। उसके पति ने कहा कि उसका किसी और लड़की से अफेयर है। वह उससे प्यार नहीं करता। ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई। वह उसे साथ भी नहीं रखना चाहता।

पति की बातें सुनकर विमला ने कहा कि मुझे आपके पीछे भूतकाल से कोई लेना देना नहीं है। हमारी शादी हुई है। आप पिछली बातों को भूल जाइए। हम साथ मिलकर एक नया जीवन शुरू करते हैं। लेकिन पति नहीं माना। उसने पत्नी से दूरी बनाए रखी। फिर कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वाले विमला को किसी न किसी वजह से तंग करने लगे। लेकिन फिर भी वह सबकुछ चुपचाप सहती रही। लेकिन फिर एक दिन उसके देवर ने गंदी हरकत कर दी।

देवर ने फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

5 जून 2021 को विमला अपने ससुराल में अकेली थी। उसके घरवाले शादी में गए थे। तभी भाभी को अकेला पाकर देवर की नियत बिगड़ गई। उसने भाभी से दुष्कर्म किया। जब विमला ने देवर की ये हरकत पति और ससुरालवालों को बताई तो उल्टा उसे ही डांट फटकार कर चुप करवा दिया गया। ये सब हो जाने पर भी विमला सबकुछ सहती रही। सोचा एक दिन सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उसका पति नहीं बदला।

1 सितंबर 2022 का दिन था। विमला रोज की तरह अपना काम कर रही थी। लेकिन फिर उसके पति और ससुरालवालों ने उसकी बहुत पिटाई की। उसे इतना मारा कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। बस यहीं विमला के सब्र का बांध टूट गया। उसने सोचा अब और कितना सहती रहूंगी। इसके बाद वह सीधा कटघर थाना गई और पति, देवर, सास ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button