विशेष

नवजात बच्चे बोलने लगा संस्कृत का श्लोक, कलयुग का अभिमन्यु कह रहे लोग : Video

इंटरनेट की दुनिया पर वीडियोस की भरमार है। रोजाना ही हमें कई तरह तरह के वीडियोस देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले भी होते हैं। इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच विचार में पड़ जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में कुछ महीने का बच्चा संस्कृत का श्लोक बोलता हुआ नजर आ रहा है।

जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। इस वीडियो में कुछ महीने का बच्चा अपनी मां के साथ संस्कृत का श्लोक बोल रहा है। इस बच्चे की मां संस्कृत का श्लोक पढ़ रही हैं। वहीं बच्चा उसके हर एक श्लोक को पूर्ण कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं।

नवजात बच्चे ने बोला संस्कृत का श्लोक

आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा साफ-साफ संस्कृत का उच्चारण कर रहा है। यह अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां बच्चा, मां-पापा बोलना भी ठीक से नहीं सीख पाता, ऐसे में श्लोकों का उच्चारण करना अपने आप में ही आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। यह अद्भुत वीडियो आईपीएस अधिकारी राजेश हिंगानकर ने ट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर नवजात बच्चे का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो को बच्चे का पुंसवन संस्कार से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें मां अपने गर्भस्त शिशु को श्लोक सिखाती है। यह महिला अपने बच्चे को उसी संस्कार के तहत श्लोकों का उच्चारण पूर्ण करा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बच्चे ने अपनी मां के गर्भ में रहने के दौरान यह सीखा है।

वीडियो हो रहा वायरल


यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को IPS अधिकारी राजेश हिंगानकर (@RajeshHinganka2) के द्वारा हैंडल से इसे ट्वीट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि “किसी को यदि अभिमन्यु द्वारा अपनी मां के गर्भ में सीखी हुई चक्रव्यूह भेदन की विघा पर विश्वास न हो तो ये कलयुग में विडियो अवश्य देंखे। पुंसवन संस्कार का महत्व क्या है।”

यह वीडियो देखने के बाद लोग काफी अचंभित हो रहे हैं। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और रिट्वीट भी कर रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार अभिमन्यु ने मां के गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी। महाभारत के अभिमन्यु के चक्रव्यूह भेदने की कला से भी लोग इस वीडियो को जोड़ कर देख रहे हैं।

क्या होता है पुंसवन संस्कार?

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में किसी भी बच्चे के लिए 16 संस्कार पूर्ण करने की मान्यता है। इसमें से एक है पुंसवन संस्कार। इसे बच्चे के माता-पिता उसके 3 माह की आयु पूर्ण होने पर करते हैं। यह स्वस्थ संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह मंत्र जो महिला बच्चे के साथ बोल रही है, वह पुंसवन संस्कार में मां सुनती है ताकि बच्चा उसे सीख सके।

Related Articles

Back to top button