धार्मिक

राशिफल 15 नवंबर: आज इन 4 राशियों पर बजरंगबली हो रहे मेहरबान, जीवन में खुशियां देंगी दस्तक

आज हम आपको मंगलवार 15 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कुछ अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके चलते कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। किसी यात्रा से लाभ मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ जरूरी काम विलंब हो सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निवेश करने के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप कोई भी जोखिम भरा काम ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। पिताजी की मदद से आपके जीवन की कोई समस्याओं का समाधान हो सकता है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो जाएगा हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। बेकार की बातें में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे जीवन की परेशानियां कम होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अगर आपका कोई पुराना वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज खत्म हो जाएगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप अपने खाली समय का आनंद ले सकेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। ऑफिस में कामकाज का बोझ कम रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। महिलाओं को काम की कठिन चुनौतियों में भी सफलता हासिल होगी। युवाओं को विदेश यात्रा या पढ़ाई से जुड़े काम में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भागीदारी से लाभ हो सकता है। आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। मानसिक चिंता कम होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। नौकरी में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कोई भी काम जल्दीबाजी में करना ठीक नहीं है अन्यथा बिगड़ सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

Related Articles

Back to top button