धार्मिक

मकर राशि में एक साथ विराजमान हुए गुरु और शनि, इन राशियों के जातकों के लिए आएगी बड़ी खुशखबरी

बृहस्पति ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है, इस राशि में पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है। मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही गुरु नीच राशिगत हो गया हैं। लेकिन शनि भी इस समय मकर राशि में है जिससे की इसकी नीच भंग हो गई है। पंडितों के अनुसार बृहस्पति और शनि का एक ही राशि में होने से इसका असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। कई राशियों के जातकों की जिंदगी में काफी बदलाव आ सकता है। किन राशि पर बृहस्पति और शनि का मिलन अच्छा रहने वाला है उन राशियों का नाम इस प्रकार है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों पर शुभ असर देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में मन लगेगा। सामाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा का संयोग भी बन रहा है। व्यापारियों को लाभ होगा और विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

अष्टम भाव में गुरु और शनि की युति के कारण मिथुन राशि के लोगों की सेहत पर थोड़ा सा बुरा असर पड़ेगा। हालांकि धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है। इस राशि के लोगों को जोड़ों में दर्द, गैस ह्रदय और पेट से जुड़ी परेशान हो सकती है। वहीं धन के नए मार्ग भी खुलेंगे। इसलिए इस योग का असर मिथुन राशि पर मिला जुला रहने वाला है।

कर्क राशि

राशि से सप्तम भाव में गुरु और शनि की युति फलकारक साबित होगी। विवाह से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। व्यापारियों को धन लाभ होगा और जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

गुरु और शनि शत्रु भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसा होने से शत्रु बनेंगे और उनका नाश भी होगा। हर कार्य अच्छे से पूरा हो जाएगा और बिगड़े कार्य भी बन जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जिन लोगों का विवाह होने में दिक्कत आ रही है, उनका विवाह जल्द हो जाएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ साबित होगा और सारे कार्य सिद्ध हो जाएंगे। नौकरी व व्यापार में तरक्की होगी और जीवनसाथी का सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि

तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। बिगड़े हुए कार्य अपने आप ही पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। हालांकि कन्हीं कारणों से मानसिक तनाव हो सकता है।

Related Articles

Back to top button