बॉलीवुड

सलमान से पहले इस शख्स के प्यार में पागल थी ऐश्वर्या, मनीष कोइराला के वजह से हो गया था ब्रेकअप

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। यह सुंदर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं। इनकी सुंदरता के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब होते हैं। ऐश्वर्या ने फिल्म जगत को कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया है और यह हर फिल्म में कुछ नया बेहतर करती हुई नजर आती हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने अंदाज को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहती है।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और यह अपने करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। आप सभी लोगों को ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी के बारे में तो पता ही होगा परंतु इसके अलावा ऐश्वर्या राय का नाम एक और शख्स किसके साथ जुड़ा था, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। उस शख्स का नाम राजीव मूलचंदानी था। राजीव मूलचंदानी वही शख्स हैं, जिनका नाम अभिनेत्री मनीषा कोइराला के ब्यॉयफ्रेंड की लिस्ट में शामिल है, मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या के बीच राजीव को लेकर कई बार झगड़े भी हो चुके हैं।

साल 1999 में ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें राजीव की वजह से ऐश्वर्या और मनीषा में हुए जबरदस्त झगड़े पर ऐश्वर्या ने खुलकर बात की थी। बता दें कि राजीव 90 के दशक के सबसे मशहूर मॉडल थे। उस समय के दौरान राजीव के सपोर्ट के बिना कोई भी मॉडलिंग में अपना करियर बना नहीं पाता था। ऐसा बताया जाता है कि मॉडलिंग में अपना करियर बनाने वाले लोगों के लिए राजीव का सपोर्ट होना बहुत जरूरी था।

राजीव की गर्लफ्रेंड की लिस्ट में ऐश्वर्या से लेकर मनीषा कोइराला तक कई अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। ऐश्वर्या के करियर की शुरुआती दिनों में उनकी जिंदगी में राजीव की एंट्री हुई थी। जब ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया तो उसके बाद उनके पास फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे थे उस दौरान ऐश्वर्या मॉडलिंग से ज्यादा फिल्मों में काम करने को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित थीं।

ऐश्वर्या में जींस और प्यार हो गया जैसी फिल्मों में काम किया परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद ऐश्वर्या पर एक फ्लॉप अभिनेत्री का टैग लग गया था लेकिन उस समय के दौरान मनीषा कोइराला अपने करियर के शिखर पर थीं। मनीषा कोइराला ने एक मैगजीन के इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी कि वह राजीव को डेट कर रही हैं और उनके साथ रिलेशन के लिए राजीव ने ऐश्वर्या को छोड़ा है। मनीषा कोइराला द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से ऐश्वर्या बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि इन सभी के बारे में सोचकर वह दिन-रात रोया करती थीं।

ऐश्वर्या राय ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह बताया था कि वह मनीषा कोइराला और राजीव की प्रेम कहानी का हिस्सा नहीं हैं। 2 महीने बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया और मनीषा कोइराला किसी और के साथ थीं। उन्होंने बताया कि मनीष हर दूसरे महीने नया बॉयफ्रेंड बनाती है। ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में यह बताया था कि मनीषा कोइराला से जुड़े इस मुद्दे में उन्हें बहुत ज्यादा परेशान कर दिया, जिसके चलते वह दिन रात रोती रहती थीं।

Related Articles

Back to top button