विशेष

राशिफल: शुक्रवार के दिन सिंह और मिथुन राशि के लोग भूलकर भी न करें ये गलती

मेष:

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा और सुखी रहने वाला है। आज के दिन आप अपनी नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है तो वहीं व्यापार में आपको लाभ मिलने वाला है। आज के दिन प्रेम जीवन रोमांस के साथ आगे बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। बड़े काम के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं।

वृष:

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।  परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। इनकम बढ़ेगी।

मिथुन:

मिथुन राशि के लिए शुक्रवार का दिन खास रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशीभरा रहने वाला है। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज जरा संभलकर रहें। व्पापार के सिलसिले में आप किसी दोस्त से मदद ले सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारिफ कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क:

शुक्रवार का दिन कर्क राशि के लिए सामान्य से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। घरेलू खर्चों से आपको परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव के चलते आपकी परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह:

आज का दिन सिंह राशि के लिए बढ़िया हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपकी छवि आपके सहकर्मियों का पसंद आएगी और आपकी तारिफ भी होगी। ऑफिस में अपने बॉस से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अपने जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को इंजॉय करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या:

कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपकी सेहत में मजबूती देखने को मिलेगी। आज के दिन आप अपने काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। दोस्तों और किसी करीबी रिश्तेदार के सहयोग से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन शाम को कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला:

तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। परिवार के किसी छोटे सदस्य के साथ आपका अच्छा समय बीत सकता है। व्यापार में अगर पैसा लगाने का विचार बना रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह ले लें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक:

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए खास रहने वाला है। काम में आपका मन लगा रहेगा। सहकर्मियों के साथ थोड़ा फुर्सत के पल बीताने का मौका मिलेगा। कर्ज पर दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल जाएगा। लेकिन शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा नहीं है।

धनु:

धनु राशि के लिए शुक्रवार का दिन सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। आज के दिन आपकी मानसिक चिंताएं दूर करने में सफल रहेंगे। लेकिन आज के दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा और घर में कोई खुशखबरी आएगी। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे।

मकर:

शुक्रवार का दिन मकर राशि के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। हालांकि दिन के खत्म होते होते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपको अपने सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। क्योंकि बीमार पड़ सकते हैं। आज मानसिक दबाव बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ:

कुंभ राशि के लिए शुक्रवार का दिन मुनाफे का दिन होगा। आप जिस काम में पैसा लगाएंगे वो काम आपको सफलता की ओर लेकर जाएगा। व्यापार में की गई मेहनत आपको कई लाभ दिला सकता है। आपकी किसी के साथ बहस हो सकती है इसलिए परिवार के सभी सदस्यों से मिलजुल कर रहें। आज के दिन आपको कुछ नए मौके भी मिल सकते हैं जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज प्रेम से भरा रहेगा।

मीन:

मीन राशि के लोगों के लिए सोमवार  का दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन आपको पूरे दिन अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी। वरना आगे चलकर आपकी लापवाही आपको दिक्कतों में डाल सकती है। आज के दिन अपने विरोधियों से दूर रहेंगे। घर में लक्ष्मी के आगमन का पूरा योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवन साथी को खुश रखने के मौके आएंगे। जीवन साथी के साथ वक्त बिता कर अपनी खुशी जाहिर कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button