धार्मिक

जीवनभर नहीं होगी पैसों की कमी, बस तिजोरी में रख दें इन 5 में से कोई भी एक चीज

धन सभी को प्रिय होता है। लोग इसे तिजोरी में बड़े शौक से संभालकर रखते हैं। इस दौरान हर कोई ईश्वर से बस यही कामना करता है कि उसका पैसों का यह खजाना दिन दुगुना और रात चौगुना बढ़ता चला जाए। उसकी तिजोरी से व्यर्थ का पैसा खर्च ना हो। हालांकि ऐसा हो इसके लिए आपको कुछ खास वास्तु नियमों का पालन करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के सही होने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है।

आज हम आपको मां लक्ष्मी को घर लाने के कुछ दिलचस्प उपाय बताने जा रहे हैं। इस उपाय के अंतर्गत आपको अपने धन रखने की जगह जैसे अलमारी या तिजोरी में पैसों के साथ एक खास चीज रखनी होगी। ऐसा करने से आपकी तिजोरी पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगी। फिर आपके घर धन की देवी मां लक्ष्मी दौड़े चली आएगी। तो चलिए जानते हैं कि आपको अपनी तिजोरी या लॉकर में पैसों के साथ किन चीजों को रखना चाहिए।

नए करेंसी या खास नंबर वाले नोट

जब भी बाजार में कोई नया करेंसी नोट आए तो आप उसे अपनी तिजोरी में संभालकर रखें। फिर इसे खर्च मत होने दे। इसी तरह खास नंबर वाला नोट जैसे 786 को भी तिजोरी में रखना चाहिए। ये नंबर लक्की माना जाता है। इससे पैसों की बरकत बनी रहती है।

छोटा दर्पण

वास्तु शास्त्र की माने तो आपको अपनी तिजोरी में एक छोटा दर्पण भी रखना चाहिए। इसे इस तरह रखें कि जब आप तिजोरी खोलें तो आपको दर्पण में तिजोरी में रखा सामान भी दिखे। कहा जाता है कि इससे धन दुगुना होता है। ये धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति

यदि आप अपने धन के खजाने को जल्दी-जल्दी बढ़ाना चाहते हैं तो तिजोरी में गणेश और लक्ष्मीजी की मूर्ति भी रखें। इन दोनों को साथ में रखने से धन से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होती है। आपका धन कभी खत्म नहीं होता है। आपके घर पैसों की आवक बढ़ जाती है।

कौड़ियां

यदि पैसों को लेकर आपकी किस्मत हमेशा बुरी रहती है तो आप तिजोरी में कौड़ियां रखना शुरू कर दें। इसका वास्तु शास्त्र में काफी महत्व बताया गया है। इससे पैसों के मामले में किस्मत चमक जाती है। आपको इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरों में रखना चाहिए। इससे आपके घर मां लक्ष्मी जल्द पधारेंगी।

भगवान कुबेर की मूर्ति

मां लक्ष्मी की तरह भगवान कुबेर को भी धन व समृद्धि का देवता कहा गया है। इसलिए तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखना शुभ होता है। इससे धन आपकी ओर आकर्षित होता है। पैसों की आवक बढ़ते ही चली जाती है। परिवार के लोगों की तरक्की होती है।

Related Articles

Back to top button