मनोरंजन

ये अभिनेत्रियां बालिग होने से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट, एक तो 16 साल में बनी दो बच्चों की मां

लड़का हो या लड़की सभी को अपनी शादी को लेकर मन में बहुत से ख्याल बने रहते हैं। विशेष रूप से लड़कियां अपनी शादी के लिए मन में बहुत से सपने संजोए रखती हैं। ऐसा बताया जाता है कि शादी के बाद मां बनने का सुख, एक खूबसूरत एहसास होता है। हर लड़की अपने जीवन में मां बनने की खुशी महसूस करना चाहती है, लेकिन जब कोई लड़की विवाह से पहले या फिर बालिग होने से पहले मां बन जाती है तो उसको समाज बुरा भला कहता है। समाज की नजरों में ऐसी लड़कियों की धारणा नकारात्मक है। शादी से पहले मां बनना पाप माना जाता है। वैसे देखा जाए तो आम जिंदगी में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, परंतु सदियों से चली आ रही इस प्रथा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने तोड़ दिया है। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो बालिग होने से पहले ही अपनी मर्जी से मां बनीं हैं। यह बॉलीवुड अभिनेत्रियां बालिग होने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

उर्वशी ढोलकिया

अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने महज 6 वर्ष की उम्र में ही अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक “देख भाई देख” में काम किया है। उर्वशी ढोलकिया शक्तिमान, घर एक मंदिर जैसे कई टेलीविजन धारावाहिकों में बेहतरीन अभिनय दिखा चुकीं हैं। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने “कसौटी जिंदगी की” में उर्वशी कामोलिका का किरदार निभाया है। अपने इस किरदार से इन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। आपको बता दें कि उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस 6 की विजेता रह चुकीं हैं। महज 15 वर्ष की आयु में इनका विवाह हो गया था और 16 वर्ष की उम्र में यह जुड़वा बच्चों की मां बन गई थीं। इनके दोनों बच्चों का नाम सागर और क्षितिज है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि विवाह के डेढ़ वर्ष पश्चात ही अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया अपने पति से अलग हो गई थीं, जिसके बाद इन्होंने विवाह नहीं किया। इन्होने सिंगल मदर बनकर अपने दोनों बच्चों की देखभाल की।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों की परंपरागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिंपल कपाड़िया ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्में की है। इनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ भी की थी। डिंपल कपाड़िया ने फिल्मी दुनिया में 15 वर्ष की उम्र में फिल्म “बॉबी” से कदम रखा था। इसके बाद यह फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थीं। डिंपल कपाड़िया अपने समय की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया को अभिनेता राजेश खन्ना से शूटिंग के दौरान ही प्यार हो गया था। जिसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1973 में शादी कर ली थी। डिंपल कपाड़िया 16 वर्ष की आयु में विवाह के बंधन में बंध गई थीं। दिसंबर 1973 को डिंपल कपाड़िया ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम है ट्विंकल खन्ना है।

भाग्यश्री

अभिनेत्री भाग्यश्री अपने जमाने की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा थीं। 90 दशक की बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में इनका नाम शामिल है। इन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। फिल्म “मैंने प्यार किया” में इनके अभिनय को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। आपको बता दें कि भाग्यश्री महज 17 वर्ष की आयु में ही मां बन गई थीं।

Related Articles

Back to top button