बॉलीवुड

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जीवन की वह काली सच्चाई जिसे वह आज भी दुनिया से छुपाती फिरती है

हिंदी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी सुंदरता से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। भले ही अब अभिनेत्री फिल्मों से दूर हैं परंतु आज भी उनके चाहने वालों की दुनिया भर में कोई कमी नहीं है। 54 साल की उम्र में भी माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित को सुंदरता, नृत्य और अभिनय तीनों में महारत हासिल है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं और इनके सभी किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

15 मई 1967 को मुंबई में जन्मी माधुरी दीक्षित ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म “अबोध” से किया था। माधुरी दीक्षित ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के बलबूते फिल्मों में अच्छा खासा नाम कमाया है परंतु यह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त के साथ जुड़ चुका है। एक समय पहले दोनों का रिश्ता खूब सुर्खियों में था।

अभिनेता संजय दत्त ने एक बार खुद इस बात को स्वीकार किया था कि वह माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहते हैं लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गई थीं। इसके साथ ही जब संजय दत्त की फिल्म “संजू” रिलीज हुई थी तो सभी को ऐसा लगने लगा था कि इसमें माधुरी दीक्षित का भी कोई सीन हो सकता है परंतु बाद में यह मालूम हुआ कि खुद माधुरी दीक्षित ने अपने सीन को कटवा दिया था। माधुरी दीक्षित यह चाहती थीं कि उनकी वर्तमान जिंदगी पर बीते कल का कोई असर ना पड़े, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म “संजू” में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर से जुड़ा हुआ सीन था लेकिन बाद में यह सीन डिलीट कर दिया गया था। माधुरी दीक्षित अब अपने जीवन में काफी खुश हैं। ऐसी स्थिति में माधुरी ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनके अतीत के पन्ने खोले जाएं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म “संजू” के एक सीन के दौरान संजय दत्त गिरफ्तार होने के बाद एक अभिनेत्री को फोन करते हैं। यह फोन वह अभिनेत्री नहीं बल्कि उसकी मां उठाती है। उधर से जवाब आता है कि वह तुमसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित ही थीं।

आपको बता दें कि साल 1993 में मुंबई में हुए ब्लास्ट के मामले में संजय दत्त को अरेस्ट किया गया था। ऐसा बताया जाता है कि उस समय के दौरान संजय दत्त को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने उन्हें एक फोन करने की अनुमति दी थी। तब संजय दत्त ने वह फोन किसी और को नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित को ही किया था। उस समय के दौरान संजय दत्त जेल के अंदर 16 महीने की सजा काटते रहे परंतु माधुरी दीक्षित ना अभिनेता से मिलने आई, ना ही बाद में उनके घर मिली। बस यही वो वक्त था जब इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

माधुरी दीक्षित से इस घटना के बाद संजय दत्त के बारे में कई बार सवाल पूछा गया परंतु हर बार माधुरी दीक्षित कुछ नहीं बोलीं। बाद में उन्होंने साल 1999 में अमेरिका के कार्डियो सर्जन श्रीराम माधव नेने से विवाह कर लिया और अब यह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित में फिल्म अबोध से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें से आवारा बाप (1985), स्वाति (1986), उत्तर दक्षिण (1987) और दयावान (1988) शामिल थीं. इसके बाद उन्होंने तेज़ाब, राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), और किशन कन्हैया (1990) जैसी फ़िल्में शामिल हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से अच्छा खासा नाम कमाया। लोग उनकी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने 1990 में फिल्म “दिल” में अभिनय किया था। इसके लिए उन्हें पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। वहीं साल 1992 में आई फिल्म “बेटा” के लिए माधुरी दीक्षित को दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। माधुरी दीक्षित एक्शन थ्रिलर खलनायक (1993), अंजाम (1994), हम आपके हैं कौन (1994), रोमांटिक फिल्म दिल तो पागल है (1997) आदि में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें एक बार और फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद माधुरी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 4 में बतौर जज के रूप में नजर आईं। माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म “कलंक” में देखा गया था।

Related Articles

Back to top button