धार्मिक

राशिफल 23 नवंबर: आज इन 4 राशियों की मेहनत होगी सफल, करियर में मिलेंगे सुनहरे मौके, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको बुधवार 23 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार से जुड़ा हुआ कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए, जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल रहेगा। लोगों के बारे में आपको कुछ रोचक बातें भी पता चल सकती हैं। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार करने वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में आप बहुत बड़ी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तो में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अगर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कामकाज में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के से दिल की बात शेयर कर सकते हैं और उनके लिए कोई बढ़िया उपहार लेकर आ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज अति आत्मविश्वास से बचना होगा। करियर पर फोकस कीजिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग बने हुए हैं, जिससे उनकी सारी चिंता खत्म हो जाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार की कुछ समस्याओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। आप खुद को सकारात्मक बनाए रखें। मन हल्का होगा और कुछ रचनात्मक करने का विचार बनेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर विश्वास मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतर रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। जो लोग काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे विवाह के रिश्ते मिलेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार की जरूरतों को आप पूरा कर देंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए उन पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, वह विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं। आज के दिन लगभग सब कुछ आपके मन के मुताबिक होने वाला है और आपको लाभ भी प्राप्त होगा। कहीं से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घर खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है। अचानक विवाह के शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपके काम में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। मन की शांति बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button