विशेष

इस्लाम अपनाने के लिए पीटता था मुस्लिम पति, कृष्ण भक्त बन गई रूसी महिला, हिंदू लड़के से की सगाई

कृष्ण भक्ति का आनंद सबसे निराला होता है। जो एक बार कृष्णा को दिल से अपना लेता है उसे जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है। अब कृष्ण भक्ति में डूबी इस रूसी महिला को ही देख लीजिए। स्वेतलाना ओचिलोवा (Svetlana Ochilova) नाम की ये महिला अपना देश छोड़कर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के मायापुर शहर में रहने लगी हैं। यहां उन्होंने एक इंडियन लड़के से प्रेम भी हो गया। दोनों ने सगाई भी कर ली।

इस्लाम अपनाने का दबाव बनाता था मुस्लिम पति

स्वेतलाना अपनी वर्तमान जिंदगी से काफी खुश है। लेकिन इसके पहले का जीवन उनके लिए आसान नहीं रहा। वह पहले एक मुस्लिम शख्स की पत्नी थी। हालांकि महिला का कहना है कि वह मुस्लिम शख्स उसके ऊपर इस्लाम अपनाने का बाबाव बनाया था।

दरअसल साल 2012 में महिला पहली दफा कृष्ण भक्तों से मिली थी। उनका रुझान कृष्णा की ओर बढ़ने लगा था। इससे उनका मुस्लिम पति नाराज रहता था। वह रोज महिला से लड़ाई झगड़े करता था। स्वेतलाना बताती हैं कि मेरे मुस्लिम पति को कृष्ण भक्तों से नफरत थी। वह उसे पीटता था। इस्लाम अपनाने को फोर्स करता था।

कृष्ण के मार्ग ने बदल दी जिंदगी

मुस्लिम पति के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर महिला अपने माता पिता के यहां रहने लगी थी। साल 2016 में महिला ने निर्णय लिया कि वह अब पूरी तरह से कृष्ण भक्ति के मार्ग पर चलेगी। इस दौरान वह भारत भी आई और कई मंदिरों में गई। अब उनके अंदर से पति का डर गायब सा हो गया था।

हिंदू लड़के से हुआ सच्चा प्रेम

महिला के पहले पति ने उनसे कहा कि तुम्हें कृष्णा या मुझ में से किसी एक को चुनना होगा। महिला ने कृष्णा को चुना और 2017 में अपने मुस्लिम पति से तलाक ले लिया। महिला का पहले पति से एक बेटा भी है जो उसी के साथ रहता है। पति से तलाक लेने के बाद रूसी महिला मायापुर शहर आकर बस गई। यहां उनकी मुलाकात रौशन झा से हुई। वह भी बड़े कृष्ण भक्त थे। ऐसे में दोनों की वाइब्स मैच हुई और इन्हें प्यार हो गया। फिर दोनों ने यमुना नदी के किनारे सगाई भी कर ली।

स्वेतलाना पेशे से एक एक ग्राफिक डिजाइनर भी हैं। वह कृष्ण भक्त बनकर काफी खुश हैं। उन्हें रौशन से सच्चा प्यार है। उन्होंने महिला को उनके पास्ट के साथ स्वीकार किया है। उनके बेटे को भी अपना लिया है। अब दोनों आए दिन कृष्ण भक्तों के साथ भजन कीर्तन करने मंदिर जाते रहते हैं।

मांस-मदिरा सब छोड़ दिया

स्वेतलाना पहले खूब मांस खाती थी। शराब पीती थी। नाइट क्लब जाती थी। छोटे कपड़े पहनती थी। लेकिन अब उन्होंने ये सब छोड़ दिया है। वह एक आदर्श भारतीय नारी की तरह शालीनता से जीवन जी रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। यहां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

वैसे आपको महिला की यह स्टोरी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button