धार्मिक

इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 5 राशि वालों को होगा फायदा, मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

26 मई 2021 वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है, जिसकी वजह से वृश्चिक राशि वाले लोगों पर इस चंद्रग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे बाकी राशियों पर भी इस चंद्रग्रहण का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन पांच राशि के लोगों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके ऊपर यह चंद्र ग्रहण शुभ प्रभाव डालेगा और इन राशि वालों को लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि

वर्ष 2021 में वैशाख पूर्णिमा पर जो साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है वह मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्रग्रहण इस राशि के लोगों को शुभ फल प्रदान करने वाला है। आपको आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी परंतु इस बीच आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आप किसी भी लड़ाई झगड़े को बढ़ावा मत दीजिए अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह राशि

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि वाले लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यह चंद्रग्रहण आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। कार्य व्यापार में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो ऐसे में भगवान शिव जी की आराधना कर सकते हैं।

कन्या राशि

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि वाले लोगों के लिए धन लाभ के योग लेकर आएगा। इस समय के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। कुल मिलाकर चंद्रग्रहण आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा।

मकर राशि

साल 2021 में लग रहा पहला चंद्रग्रहण मकर राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यदि आपका कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। मुश्किल समय में परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

मीन राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण मीन राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस समय के दौरान आपके द्वारा बनाई गई सारी योजनाएं सफल साबित हो सकती हैं। लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। इस समय के दौरान परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। अगर आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इसके लिए चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप कीजिए।

Related Articles

Back to top button