बॉलीवुड

पत्नि के साथ सामान ढोते नजर आए शक्ति कपूर, पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में विलेन के किरदार से मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 70 साल के हो चुके शक्ति कपूर ने अपने करियर में नेगेटिव और कॉमेडी रोल से दर्शकों का दिल जीता। शक्ति कपूर ने करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी कादर खान और गोविंदा के साथ काफी मशहूर थी।

shakti kapoor

3 सितंबर 1958 को पंजाबी परिवार में जन्मे शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है, लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के दौरान उन्होंने अपना नाम बदल लिया। हाल ही में शक्ति कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हुआ जा रहा है। इन तस्वीरों में शक्ति कपूर काफी दुबले पतले और मुरझाया हुआ चेहरा लिए दिखाई दिए।

shakti kapoor

दरअसल, न्यू ईयर के मौके पर मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा दिखा। कई बॉलीवुड सेलेब्स देश से बाहर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए थे तो कई वापस मुंबई लौट चुके हैं। इसी बीच रविवार को अभिनेता शक्ति कपूर भी नजर आए। इस दौरान शक्ति कपूर अपनी पत्नी शिवांगी कपूर को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां उनका लुक देखने लायक था।

shakti kapoor

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शक्ति कपूर पहले से काफी कमजोर और दुबले-पतले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान काले रंग की हाफ टीशर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे थे। सफेद बाल और दाढ़ी में शक्ति कपूर पहली नजर में पहचान नहीं आए। तस्वीर में देख सकते हैं कि शक्ति कपूर अपनी पत्नी के साथ चल रहे हैं, साथ ही उनके हाथों में भारी लगेज हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


बता दें, एयरपोर्ट पर शक्ति कपूर के अलावा सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए थे। वहीं दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी अपने ब्वॉयप्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आई।

shakti kapoor

shakti kapoor

बता दें, शक्ति कपूर ने 1975 से लेकर 1990 तक के दशक में काफी सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने विलेन, कॉमेडी हर एक किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कुर्बानी’ के जरिए की थी। इस फिल्म में वह विक्रम के किरदार में नजर आए थे। पहली ही फिल्म से शक्ति कपूर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद शक्ति कपूर ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

shakti kapoor

बता दें, शक्ति कपूर ने जानी मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी कोल्हापुर से शादी रचाई है। शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम सिद्धार्थ कपूर है और बेटी का नाम श्रद्धा कपूर है।

shakti kapoor

गौरतलब है कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘आशिकी -2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनके भाई सिद्धार्थ कपूर भी एक्टिंग दुनिया में कदम रख चुके हैं। हालांकि वह अभी अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हुए।

Related Articles

Back to top button