स्वास्थ्य

रात को सोने से पहले तकिए के नीचे रखें लहसुन की कलियां, फिर देखें कमाल, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे

लहसुन हर घर के किचन में उपलब्ध होता है। लहसुन का प्रयोग सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अगर सब्जी में लहसुन का इस्तेमाल किया जाए तो इससे सब्जी का स्वाद बहुत अधिक बढ़ जाता है। लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं। लहसुन में कई एंटी इंफ्लामेंटरी गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाने का कार्य करते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से लहसुन के इस्तेमाल का जो तरीका बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानने के बाद आप थोड़े आश्चर्यचकित जरूर हो जाएंगे। दरअसल, अगर आप रात को सोने से पहले तकिए के नीचे लहसुन की कुछ कलियां रख कर सोते हैं तो इससे आपको बहुत फायदा मिलता है। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन कौन से फायदे मिलेंगे।

नींद आती है अच्छी

मौजूदा समय में बहुत से लोग हैं जिनको नींद ना आने की बीमारी है। लोग रात-रात भर जगे रहते हैं। नींद की कमी के कारण शरीर को बहुत हानि पहुंचती है। अच्छी नींद ना लेने की वजह से शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो कई दवाइयों का सेवन करते हैं ताकि उनको नींद अच्छी आ सके परंतु दवाइयों का अधिक सेवन करना स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

अगर आप लहसुन तकिए के नीचे रख कर सोते हैं तो इससे नींद अच्छी आती है। आपको बता दें कि लहसुन में विटामिन b1 पाया जाता है, जो इंसानों में अच्छी नींद आने में मददगार साबित होता है। इसके अतिरिक्त लहसुन से विटामिन बी6 भी मिलता है, जो नींद ना आने की बीमारी इमसोमनिया में बेहद फायदेमंद माना जाता है।

कई अध्ययन में इस बात का पता लगा है कि एक व्यस्क इंसान को 1 दिन में 7 घंटे की नींद लेना जरूरी है। नींद की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियां और मानसिक समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना रहती है। आप तकिए के नीचे रखकर इन सब बीमारियों से बच सकते हैं।

मच्छर मक्खी दूर रहते हैं

अक्सर देखा गया है कि रात को सोते समय कई बार हमें मच्छर बहुत परेशान करने लगते हैं। मच्छरों को दूर भगाने के लिए हम तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं परंतु अगर आप तकिए के नीचे लहसुन रख कर सोते हैं तो इससे मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है। बता दें कि लहसुन में पाया जाने वाला तत्व मच्छरों और कीट पतंगों के लिए टॉक्सिक होते हैं। इसी वजह से तकिए के नीचे लहसुन रखने से उसकी गंध से मच्छर और अन्य कीट पतंग दूर भागते हैं।

जुकाम से बचाने में मददगार

अगर नाक बंद हो जाए तो इससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। अगर इसको नजरअंदाज किया जाए तो यह बहुत अधिक परेशान कर सकता है। ऐसी स्थिति में अगर रोजाना लहसुन की कलियां अपने तकिए के नीचे रख रख कर सोया जाए तो एलिसिन तत्व की वजह से व्यक्ति की नाक में किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं होता है और बंद नाक की समस्या से भी बचा जा सकता है।

इम्यूनिटी बेहतर होती है

अगर आप रोजाना तकिए के नीचे लहसुन रख कर सोते हैं तो इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आपको बता दें कि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button