बॉलीवुड

‘लगता है मैडम ने अपने कपड़े भी बेच दिए…’ 65 करोड़ का घर खरीदने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिली’ को लेकर चर्चा में है। बता दें, फिल्म ‘मिली’ 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फैंस भी इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर ने करीब 65 करोड़ का एक आलीशान घर खरीदा है। लेकिन जाह्नवी कपूर के घर खरीदने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

jhanvi kapoor

जी हां.. जहां कई एक्ट्रेसेस अपने लिए घर खरीदती है तो फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो जाह्नवी कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ऐसा है जाह्नवी कपूर का घर

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने जैसे ही 65 करोड रुपए का घर खरीदा तो उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ भी साझा की। रिपोर्ट की मानें तो जाह्नवी कपूर ने डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है जो करीब 8669 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। जिसका कारपेट एरिया 6421 स्क्वायर फीट का है। इस अपार्टमेंट में 5 गाड़ियों की पार्किंग स्पेस, 1 स्विमिंग पूल और प्राइवेट गार्डन भी है।

jhanvi kapoor

रिपोर्ट की माने तो जाह्नवी कपूर का ये घर बांद्रा के पाली हिल में स्थित है जिसके लिए जाह्नवी ने 3.90 करोड रुपए की स्टांप ड्यूटी भी दे दी। अब जैसे ही फैंस को जाह्नवी कपूर के घर खरीदने की भनक लगी तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स ने ऐसे किया ट्रोल

कई लोगों का कहना है कि जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में अभी तक उतना कुछ खास नहीं किया कि वह 65 करोड़ का घर ले सकती है। कुछ लोग कह रहे हैं कि जाह्नवी ने अपनी मेहनत से नहीं बल्कि अपने पिता बोनी कपूर के पैसों से घर खरीदा है। इसके अलावा कई लोग उन्हें इस तरह के कमेंट कर रहे हैं कि, लगता है जाह्नवी कपूर ने इस घर को खरीदने के लिए अपने कपड़े तक बेच डालें।

jhanvi kapoor

इसके अलावा भी अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर जाह्नवी को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें, इससे पहले भी जुलाई में जाह्नवी कपूर ने अपना 3456 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट जाने-माने एक्टर राजकुमार राव को बेचा था। रिपोर्ट की माने तो दोनों के बीच 44 करोड़ रुपए की डील हुई थी।

साल 2018 में जाह्नवी ने किया था डेब्यू

jhanvi kapoor

बात की जाए जाह्नवी कपूर के करियर के बारे में तो उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने जाने-माने अभिनेता इशान खट्टर के साथ काम किया था और दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई। इसके बाद जाह्नवी कपूर ने ‘रूही अफजाना’, ‘गुंजन सक्सेना’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं फिल्म ‘मिली’ के बाद जाह्नवी कपूर के पास ‘मिस्टर और मिसेज माही’ और ‘बवाल’ जैसी फिल्में है।

Related Articles

Back to top button