धार्मिक

राशिफल 1 नवंबर: महीने का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

आज हम आपको मंगलवार 1 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत से कामयाबी हासिल होने वाली है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचना होगा। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसके चलते आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। सुखद समाचार मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको तरक्की के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको आराम करने की भी जरूरत है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अगर आप आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। यदि आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों को आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आज आप कुछ समय दूसरों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नया अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं, जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर हासिल होगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार में निवेश करने के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंधों में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए, इससे आपकी सभी समस्या दूर होंगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मन की शांति बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की राय लेना बेहतर रहेगा। आप कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा बिगड़ सकता है। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। आपको अपने जरूरी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बिजनेस या नौकरी में काम ज्यादा रहेगा, जिसकी वजह से देर तक काम करना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बने हुए हैं परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

Related Articles

Back to top button