बॉलीवुड

जब आलीशान बंगला छोड़ राजेश खन्ना को रहना पड़ा था किराए के मकान में, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना को भला कौन नहीं जानता। यह अपने समय के सुपरस्टार कहे जाते थे। उस समय के दौरान उन्होंने खूब नाम, पैसा और शोहरत कमाया था। राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। यह अपने जबरदस्त अभिनय के लिए जाने जाते हैं। राजेश खन्ना एक भारतीय अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने साल 1969 से 1971 की अवधि में लगातार कई फिल्में हिट दी है।

राजेश खन्ना एक ऐसे अभिनेता थे जो हमेशा से ही अपने स्टारडम के लिए जाने जाते हैं। राजेश खन्ना का अंदाज लोगों को बहुत भाता था। अपनी फिल्मों को लेकर राजेश खन्ना हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहे हैं परंतु उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। राजेश खन्ना से जुड़े हुए कई किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। उन्ही किस्सों में से आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जब राजेश खन्ना को किराए के मकान में रहना पड़ा था।

जी हां, सुपरस्टार राजेश खन्ना के जीवन में एक ऐसा भी समय आया था जब उन्हें किराए के मकान में रहना पड़ा था। आपको बता दें कि राजेश खन्ना अगर कोई भी चीज खरीदा करते थे तो वह मुंहमांगी कीमत पर खरीद लिया करते थे। उन दिनों मार्केट में एक नई कार लांच हुई थी, जिसको राजेश खन्ना खरीदना चाहते थे। राजेश खन्ना ने उस कार को किसी भी हाल में खरीदने का मन बना लिया था और कार के शोरूम का मालिक राजेश खन्ना के घर पर जा पहुंचा और वहां पर कार खड़ी कर दी थी।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि राजेश खन्ना के मित्र ने कार के मालिक से डिस्काउंट की मांग की थी। जब राजेश खन्ना ने डिस्काउंट की बात सुनी तो उनको बहुत गुस्सा आ गया था और उन्होंने अपने दोस्त को बहुत बुरा भला कह डाला था। राजेश खन्ना ने अपने दोस्त से कहा था कि “अगर कार खरीदनी है तो पूरी कीमत देकर खरीद लो वरना मत खरीदो। राजेश खन्ना डिस्काउंट नहीं मांगता।”

आपको बता दें कि राजेश खन्ना अपने बंगले आशीर्वाद में रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना को ज्यादा कामयाबी इसी बंगले में आने के बाद मिली थी। जब वह अपने इस बंगले में आए तो उनकी किस्मत ही पलट गई और सुपरस्टार कहे जाने लगे। ऐसा बताया जाता है कि एक समय सुपरस्टार होने के बावजूद भी राजेश खन्ना मुफलिसी के दिनों में जी रहे थे। उनके आखिरी दिनों में इनकम टैक्स के मामले की वजह से उनका बंगला आशीर्वाद सील कर दिया गया था और फिर उसके बाद राजेश खन्ना मुंबई के लोखंडवाला में एक किराए के छोटे से बंगले में शिफ्ट हो गए थे। ऐसा बताया जाता है कि राजेश खन्ना को वहां पर रहने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में खूब लोकप्रियता हासिल की थी और उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और खूब शोहरत बटोरी है। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था और 18 जुलाई 2012 को मुंबई के अपने बंगले आशीर्वाद में उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button