धार्मिक

इन 4 राशियों पर रहेगी राम भक्त हनुमान की कृपा, नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की, होगा धनलाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी विपरीत स्थिति होने के कारण जीवन में बहुत सी नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति रहेगी। इन राशि वालों के ऊपर राम भक्त हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और नौकरी-व्यापार में तरक्की के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी राम भक्त हनुमान की कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। राम भक्त हनुमान जी की कृपा से जीवन की कई परेशानियों का समाधान होने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलेगा। कोई खास डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का काफी लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकते हैं। राम हनुमान की कृपा से घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। संतान के प्रति आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में चल रही परेशानी खत्म होगी। राम भक्त हनुमान जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। पिता के मार्गदर्शन से आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। आपका मन काफी खुश रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय लाभकारी सिद्ध होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई लाभ मिल सकता है। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आप कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन व्यतीत होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के मामलों में ना पड़े। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपको अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप योजनाओं के तहत कार्य करेंगे तो इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को सफलता के मौके हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन का लेनदेन करने से आपको बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में आपकी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर-परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखें। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी से भी पैसा उधार ना लें। पारिवारिक माहौल थोड़ा अशांत रहेगा, जिसकी वजह से मानसिक चिंता अधिक रहेगी। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि वाले लोग कोई भी नया काम साझेदारी में शुरू ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान दीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कठिन विषयों में आप मदद ले सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। बेवजह का तनाव मत लीजिए। अचानक आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं. ईश्वर की भक्ति में आपका देख मन लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के व्यापार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन को खुशी मिलेगी। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप खुद भी खाने पीने के मामले में लापरवाही ना करें। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु आप पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में घाटा होने की संभावना नजर आ रही है इसलिए आप थोड़ा ध्यान दीजिए। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। पुराने मित्रों से बातचीत करके आपका मन प्रसन्न होगा।

Related Articles

Back to top button