मनोरंजन

जानिए कितनी है दिव्यांका त्रिपाठी की नेटवर्थ, महल जैसे घर में राजकुमारियों की तरह रहती है एक्ट्रेस

जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम छोटे पर्दे की बड़ी और मशहूर अभिनेत्रियों में गिना जाना है। वर्तमान में दिव्यांका सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन चुकी है। काफी लंबे समय से अपने दर्शकों को इंटरटेन कर रही दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की रहने वाली है लेकिन उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का महल जैसा घर बनाया हुआ है।

divyanka tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी सीरियल के जरिए इतना नाम कमा चुकी है जितना एक बॉलीवुड अभिनेत्री कमाती है। दिव्यांका की कमाई भी काफी अच्छी है और वह एक सीरियल के लिए लाखों रुपए चार्ज करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी की कमाई के बारे में..

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से की थी। लेकिन उन्हें पहचान सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के जरिए मिली। इस सीरियल से दिव्यांका त्रिपाठी रातों-रात टीवी दुनिया की क्वीन बन गई और उन्हें बड़े-बड़े शो ऑफर होने लगे। ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में शिरकत कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी की टीवी दुनिया में काफी डिमांड है। इतना ही नहीं बल्कि दिव्यंका का नाम ‘The Forbes 2019 Celebrity 100’ की सूची में भी शामिल है। इस लिस्ट में दिव्यांका का नाम 79 वें पायदान पर आया था।

divyanka tripathi

एक रिपोर्ट की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी की नेट वर्थ 1.46 करोड़ से भी अधिक की है। दिव्यांका सीरियल के अलावा विज्ञापन और रियलिटी शो के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती है। दिव्यांका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी एक विज्ञापन में नजर आ चुकी है।

divyanka tripathi

दिव्यांका ने मुंबई में बेहद खूबसूरत और आलीशान घर बनाया है जिसकी कीमत करोड़ों में है। दिव्यांका ने अपने इस घर को खूबसूरत तरीके से सजाया है और महंगे-महंगे शॉपीस भी लगाए हुए हैं। वहीं घर के प्राइवेट टेरेस की खूबसूरती भी देखने लायक है जहां से माया नगरी का दिलकश नजारा दिखाई देता है। दिव्यांका त्रिपाठी का यह अपार्टमेंट 1260 स्क्वायर फीट में बना है जिसमें वह अपने पति के साथ शानदार तरीके से रहती है।

divyanka tripathi

बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों की तरह दिव्यांका त्रिपाठी भी लग्जरी कारों की शौकीन है। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं जिनकी कीमत 50 लाख रुपए से भी अधिक बताई जाती है।

divyanka tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी रचाई है। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है और उनकी तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

divyanka tripathi

divyanka tripathi

बता दें, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रूप में काम किया करती थी। इसके बाद दिव्यांका ने मुंबई की तरफ रुख किया और फिर उन्हें ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ जैसे सीरियल में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल में दिव्यांका मुख्य किरदार में दिखाई दी थी हालांकि उन्हें इससे कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। लेकिन फिर वह टीवी के पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ का हिस्सा बनी और रातों-रात टीवी की सुपरस्टार बन गई।

divyanka tripathi

रिपोर्ट की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने नए शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि दिव्यांका इस सीरियल में मुख्य किरदार में नजर आने वाली है।

divyanka tripathi

बता दें, इस सीरियल के पहले सीजन में अभिनेत्री साक्षी तंवर और राम कपूर मुख्य किरदार में दिखाई दे चुके हैं, लेकिन अब दिव्यांका त्रिपाठी ‘साक्षी तंवर’ के इस किरदार को निभाने वाली है।

Related Articles

Back to top button