विशेष

Video: अपने नन्हे बच्चे की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई हथिनी, देखें फिर आगे क्या हुआ…

जंगल की दुनिया ऐसी दुनिया है, जिसमें हर प्रकार के जानवर रहते हैं। जंगल इन्हीं जानवरों का घर होता है और यही रहकर यह जानवर अपनी जिंदगी बिताते हैं। वैसे देखा जाए तो जंगलों में एक से बढ़कर एक खतरनाक जानवर होते हैं। उन्हीं जानवरों में से सबसे खतरनाक मगरमच्छ होता है।

मगरमच्छ एक ऐसा भयानक जानवर है, जिसके बारे में सोच कर भी मन में भय बैठ जाता है। मगरमच्छ नदी, तालाबों और नेहरो में सबसे ज्यादा पाया जाता है। मगरमच्छ एक ऐसा खतरनाक जानवर है जो बहुत ही क्रूर, हिंसक एवं जीव भक्षी होता है।

मगरमच्छ के जबड़े इतने मजबूत होते हैं कि अगर यह अपने शिकार को एक बार अपने जबड़ो में पकड़ ले तो शिकार का निकलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो जाता है। मगरमच्छ जल में रहने के साथ ही कई बार जमीन पर भी रेंगते हैं। इसी बीच एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

दरअसल, अफ्रीका देश जाम्बिया में एक हथिनी अपने नन्हे बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक मगरमच्छ से भिड़ गई। इस भयंकर लड़ाई का अंत कैसा हुआ? उसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हाथी एक ऐसा भारी भरकम जीव है जिसको गुस्सा कम आता है परंतु जब उसको एक बार गुस्सा आ जाए तो उससे ज्यादा खतरनाक और कोई भी जानवर नहीं हो सकता है। हाथी इतना खतरनाक होता है कि वह गुस्से में किसी की भी जान ले सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जांबिया में हाथियों का एक झुंड नदी पार कर रहा था।

इसी दौरान हाथी के नन्हे से एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। झुंड के कुछ हाथी तो नदी के दूसरे पार भाग गए थे परंतु एक हथिनी वहीं पर खड़ी रही थी और उसने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए जो कदम उठाया, वह किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

सबसे पहले तो हथिनी ने अपने बच्चे को मगरमच्छ से छुड़ा के उसे नदी पार करवा दिया। जैसे-तैसे बच्चे को छुड़ाकर नदी पार करवाने के बाद हथिनी वहां से नहीं भागी बल्कि उसने मगरमच्छ से ही पंगा ले लिया। जब यह घटना हो रही थी तो उस दौरान आसपास बहुत से पर्यटक उस इलाके में घूम रहे थे, जिसकी वजह से पूरी घटना को Hans Henrik Haahr ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

उनका ऐसा बताना है कि वह निचली जाम्बेजी घाटी में बैनेस नदी शिविर के पास थे, तभी वहां पर पानी में कुछ हलचल नजर आई। शुरुआत में तो मगरमच्छ हावी था लेकिन कुछ देर के बाद हथिनी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अकेले ही मगरमच्छ पर हमला कर दिया और उसको मौत के घाट उतार दिया।

सोशल मीडिया पर हथिनी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पूरी ताकत के साथ हथिनी मगरमच्छ पर हमला करती हुई नजर आ रही है। शुरुआत में उसने पानी में ही मगरमच्छ को पटकना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने मगरमच्छ को पैर से कई बार मारा था।

जब मगरमच्छ पूरी तरह से घायल हो गया तो हथिनी ने अपनी सूंड से उसे घसीटा और उसको बाहर लेकर आ गई। वहां पर मौजूद लोगों का ऐसा बताना है कि मगरमच्छ 8 से 10 फीट लंबा रहा होगा, परंतु वह हथिनी के आगे पूरी तरह से बेबस दिख रहा था। आखिर में मगरमच्छ ने हथिनी के आगे हार मान ली और कुछ ही देर बाद उसने अपना दम तोड़ दिया।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो अगस्त में शूट किया गया था, जिसको बैन्स रिवर कैंप ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। पेज पर यह लिखा गया है कि शायद यह एक बदला लेने वाला हमला था जो कि बड़े झुण्ड पर मगरमच्छों द्वारा किए गए घातक प्रयासों की वजह से हुआ।

सफारी कंपनी ने आगे यह कहा कि हालांकि इस फुटेज को देखना मुश्किल हो सकता है, यह दर्शाता है कि जंगल में जीवन कितना कठिन होता है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button