बॉलीवुड

Oops Moment: प्रियंका ने पहनी थी इतनी जालीदार स्कर्ट कि दिख रहा था आर-पार, देखते रह गए लोग

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दुनिया भर में अच्छा खासा नाम कमाया है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसे भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाई है, उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी आता है, जो सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रियंका अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह फिल्मों में अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत चुकी हैं। प्रियंका दिखने जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही खूबसूरती से वह फिल्मों में काम करती हैं और वह अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानती हैं।

अभिनेत्री जितनी स्टाइलिश अपनी फिल्मों में नजर आती हैं उतनी ही कातिलाना वह असल जिंदगी में भी हैं, परंतु कभी-कभी ज्यादा फैशन दिखाने के चक्कर में प्रियंका उप्स मोमेंट का शिकार भी हो चुकी हैं।

जी हां, एक बार प्रियंका चोपड़ा एक गाने को प्रमोट करने के लिए मुंबई पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ऐसी स्कर्ट पहनी हुई थी कि जिसकी वजह से अभिनेत्री उप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं और यह सब कैमरे में भी कैद हो गया था, जिस बात का शायद प्रियंका चोपड़ा को एहसास भी नहीं हुआ था।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का साल 2014 में अंग्रेजी गाना “आई कांट मेक यू लव मी” (I Cant Make You Love Me) रिलीज हुआ था, जिसको प्रमोट करने के लिए अभिनेत्री मुंबई गई हुई थीं। इस गाने के रिलीज के मौके पर अभिनेत्री की मां, भाई, रिश्तेदार, दोस्त और परिचित वहीं पर मौजूद थे।

प्रियंका चोपड़ा ने गानों का लाइव परफॉर्मेंस भी दिया था परंतु वहां पर उपस्थित सभी का ध्यान प्रियंका चोपड़ा के गानों से ज्यादा उनकी ड्रेस पर था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर सफेद टॉप के साथ काले रंग का लगभग पारदर्शी जालीदार स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसमें से सब कुछ साफ साफ नजर आ रहा था।

वैसे तो पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के परफॉर्मेंस की सबने तारीफ की परंतु बहुत से लोग ऐसे भी थे जिन्होंने दबी जुबान में अभिनेत्री की ड्रेस के चुनाव पर भी टिप्पणी की।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक को लेकर खबर सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम से अपने नाम के आगे से जोनस हटा लिया था, जिसके बाद से ही लोग ऐसा मानने लगे कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से तलाक लेने वाली हैं परंतु उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक जोनस की एक रोमांटिक तस्वीर साझा कर तलाक की खबरें फ़ैलाने वालों को करारा जवाब दिया।

अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत ही जल्द पीसी जोया अख्तर की आने वाली फिल्म “जी ले जरा” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button