धार्मिक

हथेली पर बने ये 4 निशान व्यक्ति को बनाते हैं धनवान, पूरी जिंदगी बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति अपने जीवन में खूब मेहनत करता है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी धन की कमी ना हो। व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिले परंतु लाख कोशिश करने के बावजूद भी मनुष्य को कामयाबी नहीं मिल पाती है। आपको बता दें कि अगर जीवन में धन लाभ पाना चाहते हैं तो इसके लिए माता लक्ष्मी जी की कृपा होना बहुत ही जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा हो तो उस व्यक्ति के जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती है और व्यक्ति के घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिनके माध्यम से व्यक्ति मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकता है परंतु आज हम आपको आपकी हाथ की रेखाओं के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल, हथेली पर कुछ ऐसी आकृतियां होती हैं जो बहुत ही शुभ मानी जाती है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर यह आकृतियां है तो जिंदगी भर माँ लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहती है।

आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ में कुछ खास चिन्‍हों के बारे में उल्लेख किया गया है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ पर यह चिन्ह हैं तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में अपार धन-संपदा की प्राप्ति होती है। उसको हर काम में सफलता हासिल होती है। अगर हथेली पर तराजू, त्रिशूल, कमल और स्वास्तिक जैसी आकृति है तो इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी आकृति से आपको कैसा लाभ मिलता है।

हथेली में तराजू जैसी आकृति होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में तराजू जैसी आकृति बनी हुई है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। यह इस बात की तरफ संकेत करता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी धन से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन लोगों के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। यह लोग अपने परिवार के साथ हमेशा खुशियों भरे पल व्यतीत करते हैं। इनके पास खूब धन-दौलत होती है।

स्वास्तिक का चिन्ह होना

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं स्वास्तिक का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। अगर कोई भी शुभ कार्य किया जाता है या फिर नया वाहन खरीदा जाता है तो ऐसे कामों में स्वास्तिक का चिन्ह बहुत अहमियत रखता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ है तो वह व्यक्ति धन-दौलत के मामले में हमेशा सुखी रहता है। उसे समाज में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

हाथों में कमल जैसी आकृति होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हाथों की रेखाओं में कमल जैसी आकृति या चिन्ह है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों के ऊपर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आपको बता दें कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी को कमल का फूल अत्यधिक प्रिय है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कमल का फूल का चिन्ह बना हुआ है तो उसकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहती है।

हाथ की रेखाओं पर त्रिशूल की आकृति होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हाथ पर रेखाओं से त्रिशूल जैसी आकृति बन रही है तो उस व्यक्ति के ऊपर हमेशा भगवान शिव जी की कृपा बनी रहती है। त्रिशूल भगवान शिव जी का प्रतीक होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने सभी प्रकार के कार्यों में सफलता हासिल होती है। इन लोगों के जीवन में हमेशा सुख-सौभाग्य बना रहता है। यह लोग अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करते हैं।

Related Articles

Back to top button