धार्मिक

राशिफल 15 अगस्त: भोलेनाथ की कृपा से 4 राशियों का दिन रहेगा शुभ फलदायी, नौकरी में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको सोमवार 15 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कपड़े का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच अगर किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह खत्म होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में बरकत होगी। संतान से मदद मिलेगी। आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जोखिम अरे कामों से दूर रहना होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत खास नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा दिन नजर आ रहा है, किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन किसी वजह से काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावुकता में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। आपके सारे अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा लेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जो कार्य आप काफी लंबे समय से करने के लिए सोच रहे थे, आज वह पूरा हो जाएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत से अच्छा परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप अपने ऊपर नाकारत्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छा मौका प्राप्त हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूर संचार माध्यम से करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। किसी भी यात्रा के दौरान आपको वाहन धीमी गति में चलाना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत शानदार रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम निपटा सकते हैं। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है अन्यथा आपके कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। गुस्से पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है, आप अपने साथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

Related Articles

Back to top button