समाचार

शादी में आ धमकी प्रेमिका, दुल्हन को दिखाया दूल्हे के नाम का टैटू, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

शादी हर लड़की का सपना होता है। वह चाहती है कि एक दिन उसके सपनों का राजकुमार आए और उसे ब्याह कर ले जाए। इसलिए जब उसका रिश्ता तय हो जाता है तो वह पूरे जोश से शादी की तैयारियां करने लगती है। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब शादी के स्टेज पर एक युवती आ जाए और अपने हाथ में दूल्हे के नाम का टैटू दिखाए।

प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका, दुल्हन को दिखाया टैटू

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) में हुआ। यहां मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में खजुरी पुलिस चौकी के अंतगर्त पड़ने वाले हाईवे के किनारे स्थित गांव में शुक्रवार (8 जुलाई) एक शादी समारोह था। बारात जौनपुर जिले के केराकत थानागद्दी क्षेत्र से बारात आई थी।

दुल्हन पक्ष ने बारातियों का स्वागत जोरदार तरीके से किया। फिर दूल्हा दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर आए। लेकिन तभी वहां एक युवती ने आकर हंगामा कर दिया। युवती ने दावा किया कि दूल्हा उसका प्रेमी है। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। उसने सबूत के रूप में अपने हाथ पर बना दूल्हे के नाम का टैटू भी दिखाया।

शादीशुदा दूल्हे को लड़कीवालों ने बनाया बंधक

युवती की बातें सुन दुल्हन पक्ष ने दूल्हे से जवाब मांगा। लेकिन वह कोई जवाब दे नही पाया। बस इधर उधर देखता रहा। यह देख लड़कीवाले और भड़क गए। उन्होंने दूल्हे को बंधी बना लिया। दुल्हन पक्ष का गुस्सा देख बराती भी अपनी जान बचा इधर उधर भागे।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर आई और दोनों पक्षों को समझाया। दुल्हन पक्ष ने कहा कि हम दूल्हे के शादीशुदा होने की बात से अनजान थे। इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। इसलिए हमे शादी का पूरा खर्च चाहिए।

पुलिस ने कराया समझौता

बाद में पैसों को लेकर दोनो पक्षों में समझौता हो गया। उधर दुल्हन अपने साथ हुए धोखे से बड़ी दुखी हुई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि फिलहाल दोनों में से किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। यदि शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ऐसे और भी कई मामले सामने आते रहते हैं। जहां दूल्हा शादीशुदा होने की बात दुल्हन पक्ष से छिपाता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप कहीं भी रिश्ता तय करने से पहले लड़के का बैकग्राउंड अच्छे से चेक कर लें।

Related Articles

Back to top button