बॉलीवुड

कबीर बेदी ने 30 साल छोटी लड़की से की थी शादी, 70 की उम्र में बनें थे चौथी बार दूल्हा

एक्टर कबीर बेदी और उनकी बेटी पूजा के बीच काफी दूरियां आ गई हैं और पूजा ने अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। पूजा बेदी अपने पिता से काफी प्यार करती थी और अक्सर उनके साथ ही नजर आया करती थी। लेकिन जब उनके पिता ने फिर से शादी करने का फैसला किया, तो बाप-बेटी के रिश्तों में दूरी आ गई।

चौथी बार की थी शादी

कबीर बेदी ने कुल चार शादियां की हैं। इनकी पहले पत्नी का नाम प्रोतिमा बेदी, दूसरी पत्नी का नाम सुसान हम्फ्रेस और तीसरी पत्नी का नाम निक्की बेदी था। निक्की बेदी से अलग होने के बाद कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से शादी की थी और इस शादी से पूजा बेदी बिलकुल खुश नहीं थी। क्योंकि परवीन दुसांज पूजा बेदी की दोस्त हुआ करती थी। पूजा बेदी के जरिए ही वो कबीर बेदी से मिली थी।

कबीर बेदी ने परवीन दुसांज को 10 साल तक डेट किया था और फिर शादी करने का फैसला किया। जब ये बात पूजा को पता चली तो पूजा ने इस शादी पर एतराज जाहिर किया। लेकिन कबीर बेदी ने पूजा की एक ना सुनी और परवीन दुसांज से शादी कर ली। जिसके बाद पूजा बेदी ने अपने पति से सारे नाते तोड़ लिए।

अपने 70वें जन्मदिन पर की थी शादी

कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से अपने 70 वें जन्मदिन पर शादी की थी और ये शादी एकदम प्राइवेट रखी गई थी। इस शादी में केवल कुछ ही लोगों को शामिल किया गया था। साल 2016 में हुई ये शादी आज भी लोगों को याद है। क्योंकि इस शादी को लेकर पूजा बेदी ने काफी नाराजगी जताई थी और अपनी मां को ‘एविल स्टेपमॉम’ कहा था।

दरअसल परवीन दुसांज पूजा बेदी से चार साल छोटी हैं और इस वजह से पूजा को इस शादी से एतजार था। लेकिन परवीन दुसांज और कबीर बेदी ने फिर भी शादी कर ली। वहीं इनकी शादी को लेकर पूजा बेदी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा था। जिसमें पूजा ने कहा था कि ‘एविल स्टेपमॉम’। लेकिन जल्दी ही पूजा ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था और एक नया ट्वीट फिर से किया था। जिसमें अपने पिता और नई मां को शुभकामनाएं दी थीं।

वहीं अपनी शादी पर कबीर बेदी ने कहा था कि वे 10 साल से भी ज्यादा समय से परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने रोम के एक ऐतिहासिक ‘स्पेनिश स्टेप्स’ पर परवीन को प्रपोज़ किया था। जिसके बाग 41 वर्षीय की परवीन दुसांज कबीर बेदी से शादी करने को राजी हो गई और 16 जनवरी 2016 को इन्होंने शादी की। जो कि एक सरप्राइज वेडिंग थी। क्योंकि पार्टी में आए मेहमानों को केवल जन्मदिन का ही निमंत्रण दिया गया था। लेकिन जब वो पार्टी में आए तो उन्हें शादी के बारे में पता चला।

ये भी पढ़ें- शादी के 58 साल बाद जाकर करवाया वेडिंग फोटो शूट, फोटो सीख लोग हो रहे हैं इमोशनल

Related Articles

Back to top button