बॉलीवुड

जब अनुष्का शर्मा के सामने फुट-फुटकर रोए थे विराट, इस बात पर छलक पड़े थे कोहली के आंसू

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली से शादी रचाई है। विराट और अनुष्का को पावर कपल कहा जाता है। ये दोनों आए दिन ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। गौरतलब है कि दोनों ने अपने अपने प्रोफेशन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। जहां अनुष्का शर्मा फिल्मी दुनिया में कामयाब अभिनेत्री है तो वहीं विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में मशहूर खिलाड़ी है। बता दे अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। आइए जानते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

anushka sharma

अनुष्का शर्मा का करियर
बता दें, अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश की मशहूर जगह अयोध्या में हुआ। 1 मई 1988 को जन्मीं अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अहम किरदार में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में काम किया और इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आई थी।

anushka sharma

बिजनेस वुमन भी हैं अनुष्का शर्मा
इसके बाद अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी जिसमें ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘पीके’, ‘जब तक है जान’, ‘लेडी वर्सेस रिकी बहल’, ‘पटियाला हाउस’, ‘NH-10’ और ‘परी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा साल 2017 में Nush के नाम से एक क्लॉथिंग ब्रांड भी लॉन्च कर चुकी है जिसके जरिए वह करोड़ों की कमाई करती है।

anushka sharma

साल 2017 में विराट संग की शादी
फिल्मों में नाम कमाने के बाद अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली संग शादी रचा ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में बेहद ही शानदार तरीके से हुई थी। शादी के बाद विराट ने 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमें क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ी तमाम हस्तियां पहुंची थी। अब दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। इनकी बेटी का नाम वामिका है।

anushka sharma

अनुष्का के लिए खूब रोए थे विराट
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बताया कि, “जब मोहाली में टेस्ट सीरीज चल रही थी। उस वक्त अनुष्का मेरे साथ थी। मुझे उस वक्त टेस्ट क्रिकेट का कैप्टन बनाया गया। मेलबर्न दौरे के लिए मुझे कप्तान चुना गया था। ये खबर सुनकर मैं अनुष्का का सामने फूटफूट कर रोया था।”

अनुष्का की अपकमिंग फिल्म
बात की जाए अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट के बारे में तो वो जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली है। बता दे, शादी के बाद अनुष्का शर्मा की यह पहली फिल्म होगी। ऐसे में उनके फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली है।

 

Related Articles

Back to top button