धार्मिक

राशिफल 21 सितंबर: आज इन 5 राशियों के घर में होगी बरकत ही बरकत, भगवान गणेश की होगी विशेष कृपा

आज हम आपको बुधवार 21 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने पहले किसी भी प्रकार का निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अटका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बिजनेसमैन को अच्छा खासा फायदा होने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवन में चल रही समस्त परेशानियों का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई नया अवसर प्राप्त होने के योग हैं। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समाज में बोलबाला होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। आज मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो वह आज पूरे हो जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। खेलकूद से जुड़े हुए लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा मंगलमय रहेगी। आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। घर में बरकत होगी। भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ खास लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने कामकाज के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। मसालेदार खाना खाने से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव होगा। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी विषय में चर्चा करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। जमीन-जायजाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आमदनी के स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। परिवार के साथ अगर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। किसी नए काम को करने के लिए आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी ले रहे हैं, तो उससे पहले जांच पड़ताल जरूर कर लीजिए। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो उनके लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नृत्य सीख रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन नजर आ रहा है, आपको कोरियोग्राफर से नया सीखने को मिलेगा। छात्रों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज आपके सराहनीय कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको भारी मात्रा में लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। मानसिक शांति महसूस करेंगे। आज सगे संबंधियों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत से आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। टेंशन फ्री रहने के लिए आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। संतान की तरफ से चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में कोई नया बदलाव देखने को मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है। माताएं अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए कुछ कठोर कदम उठाएंगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, तभी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button