धार्मिक

राशिफल 25 सितंबर: सूर्यदेव की कृपा से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बिजनेस में होगा मुनाफा

आज हम आपको रविवार 25 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में मुनाफा मिल सकता है। आज एक्सपर्ट की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। आज आप अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। मूर्ति कला के कारोबारी आज अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे धन खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी अजनबी पर आप हद से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर नजर आ रहा है। आज दोस्त की सलाह से बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके दिन की शुरुआत आपके परिवार के लिए बहुत अच्छी होगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े हुए लोगों को अपना अभ्यास जारी रखने की जरूरत है। आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा इसकी वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव होने की संभावना बनी हुई है। अच्छे भोजन का सेवन कीजिए। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। किसी पुराने में निवेश का तगड़ा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि की महिलाएं घरेलू घरेलू चीजों की खरीदारी के लिए मार्केट जा सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आज आप गाड़ी चलाना सीख सकते हैं। अगर आप कोई कार्य लंबे समय से करने की कोशिश में लगे हुए थे, तो उसमें आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहने वाले हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज मार्केट से कुछ सामान खरीद सकते हैं। विज्ञान जगत से जुड़े हुए लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वर्तमान में किए गए कार्यों का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के द्वारा दिए गए टारगेट को आप समय पर पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिससे उनको बहुत खुशी मिलेगी। आज योगा व मेडिटेशन सेंटर शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन एनर्जी से भरा रहने वाला है। ऑफिस के जरूरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के दोस्त घर आ सकते हैं। आज आपको अपने जीवन की कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे परिवार का माहौल खुशियों से भर जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले लोगों को भारी मात्रा में मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। नवविवाहित दंपति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे थे, तो उससे छुटकारा मिलेगा। घर परिवार के लोगों के साथ खुशहाल समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आप अपने मनपसंद स्थान पर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। आज परिवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात खास रिश्तेदारों से होगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। भविष्य के लिए आप नई योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।

Related Articles

Back to top button