50 साल का आदमी जबरन करने लगा माधुरी दीक्षित से गोद लेने की जिद, पहुंच गया घर और फिर….
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। माधुरी ने जो मुकाम हासिल किया है वह अपनी मेहनत और लगन के दम पर किया है। 90 के दशक में माधुरी ने तो स्टारडम हासिल किया था वह आज भी कायम है।
आज भी उनके फैंस सिर्फ उनकी ऐक्टिंग के ही नहीं बल्कि उनके डांस के भी फैंन हैं। माधुरी के फैंस उनके लिए किसी भी हद तक चले गए। फैंस की दीवानगी के कई किस्से मशहूर हैं। इन्ही में से एक किस्से के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
माधुरी से हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके अब तक के सबसे अजीब फैन के बारे में पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा ‘एक फैन था जो मेरे घर तक आया था’। उन्होंने आगे बताया ‘वो अपने सभी सामान के साथ मेरे घर पहुंच गया था’।
माधुरी ने कहा ‘वो करीब 50 साल का रहा होगा और वो दरवाजे पर आकार खड़ा हो गया था। ये 90 के दशक की बात है। जब हमने दरवाजा खोला, तो उसने कहा, माधुरी जी ने मुझे बुलाया है’। उन्होंने बात आगे बढ़ाते हुए कहा ‘जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्यों बुलाया गया है, तो उन्होंने कहा था कि माधुरी जी उन्हें गोद लेना चाहती हैं। ये बात सुन हम सब दंग रह गए थे। जब उनसे ये पूछा गया था कि उन्होंने मुझसे कब बात की थी, तो उन्होंने कहा था ‘मैं घर पर था। वो टीवी पर थीं। वो मुझसे बात कर रही थीं, मैं उनसे बात कर रहा था। फिर उन्होंने कहा कि आओ। तो मैं यहां आ गया’।
माधुरी दीक्षित ने हंसते हुए कहा, ‘लोगों को लगता है कि जब वो कुछ भी देखते हैं तो ये सब सच होता है। ये उनके लिए सच बन जाता है’। इस दौरान जब माधुरी दीक्षित से ‘द फेम गेम’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई। ये एक तरह की प्रसिद्धि के बारे में है, आपके जीवन में फेमस होने पर क्या-क्या हो सकता है और क्या मुश्किलें आ सकती है। ये एक महिला की कहानी है, जिसका जीवन दिखने में एकदम सही लगता है। जब तक कि वो एक दिन गायब नहीं हो जाती है। फिर हर कोई उसके बार में सोचता है कि उसके साथ क्या हुआ और वो कहा है?
View this post on Instagram
बता दें फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद माधुरी जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वो नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द फेम गेम’ में फेमस स्टार अनामिका आनंद के रूप में नजर आने वाली हैं, जो लापता हो जाती हैं। ये सीरीज 25 फरवरी को स्ट्रीम की जाने वाली हैं।