समाचार

टोल प्लाजा कर्मचारी को ग्रेट खली ने जड़ दिया झन्नाट थप्पड़? सामने आया विवाद का Video

द ग्रेट खली (The Great Khali) ये नाम आप सभी अच्छे से जानते हैं। खली World Wrestling Entertainment के रेसलर हैं। हालांकि अब वे रेसलिंग कम ही करते हैं। उनका असली नाम दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) है। खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन रील्स और वीडियो बनाकर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे सोशल मीडिया पर गलत कारणों से वायरल हो रहे हैं।

थप्पड़ के चलते विवादों में फंसे खली

दरअसल 49 वर्षीय रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पर पंजाब में फिल्लौर के पास लाडो टोल प्लाजा के एक कर्मचारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में खली थप्पड़ मारते नहीं दिख रहे हैं। लेकिन वीडियो बनाने वाले का दावा है कि खली ने उनके एक कर्मचारी को तब थप्पड़ मारा जब उसने रेसलर से उनका आईडी कार मांगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठे खली अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं। वे ये भी कहते हैं कि ‘आप मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं।’ लेकिन टोल प्लाजा का कर्मी कहता है कि ‘हम आपको ब्लैकमेल नहीं कर रहे हैं। हमने तो बस आईडी कार्ड मांगा था और आप नें थप्पड़ मार दिया। आप अपना आई डी कार दिखाएं।’ इस पर खली कहते हैं कि उनके पास आईडी कार नहीं है।

सामने आया विवाद का वीडियो

यह पूरा मामला तब हुआ जब खाली सोमवार (11 जुलाई) को पंजाब के जालंधर से हरियाणा के करनाल जा रहे थे। जब इनका विवाद बड़ा तो मौके पर पुलिस भी आई। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस के अनुसार अभी तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

अपनी सफाई में ये बोले खली

उधर जब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो बहुत वायरल हुआ तो खली ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारी उनके साथ सेल्फ़ी लेना चाहते थे। जब उन्होंने सेल्फ़ी खिंचवाने से मना किया तो वे खली पर रेसिस्ट कमेन्ट करने लगे। उन्होंने अपशब्दों का उपयोग भी किया। रेसलर के साथ बदसलूकी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)


बता दें कि द ग्रेट खली ने रेसलिंग की दुनिया में साल 2000 में कदम रखा था। उनका WWE में जॉन सीना और अंडरटेकर के साथ मैच बड़ा दिलचस्प रहा था। शुरुआती दिनों में कोई रेसलर उनके सामने टिक नहीं पाता था। लेकिन अब उनका चार्म खत्म हो गया। ऐसे में वे भारत में रहकर खुदी की रेसलिंग एकेडमी भी चलाते हैं। यहां युवाओं को रेसलिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। गौरतलब है कि खली रेसलर बनने से पहले पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे।

Related Articles

Back to top button