धार्मिक

Rashifal 24 May 2021: आज इन 4 राशियों की तकदीर बदलेंगे महादेव, मिलेंगे कई बेहतरीन फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 मई 2021 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 24 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। किस्मत के सितारे आपका पूरा साथ देंगे, जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। युवाओं को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको मध्यम फल की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित कोई योजना बना सकते हैं परंतु उसमें आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज काम के सिलसिले में आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में नए पार्टनर जुड़ सकते हैं। पैसों से संबंधित मामलों में तनाव कम होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ थोड़ा वक्त व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का समय उत्तम रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने सभी कार्यों में आसानी से सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को खास लाभ होने की उम्मीद बन रही है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से कोई दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन ठीक नहीं है। प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आप सकारात्मक रहें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। पत्नी की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई योजना बना सकते हैं। घर की बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आप खुद के प्रयासों से आगे बढ़ सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए नए लोगों से दोस्ती होगी। धन के मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घरेलू कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपके विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार के सभी लोगों के बीच आपसी प्रेम की भावना बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर सभी एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए आपको प्रेम संबंधित मामलों में काफी संभलकर रहने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच-विचार करना होगा। महत्वपूर्ण लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

Related Articles

Back to top button