समाचार

कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर भावुक हुई सोनिया गांधी, कहा- मैंने एक दोस्त खो दिया

कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर कई सारे नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है और इनके निधन पर हर कोई शौक प्रकट कर रहा है। पटेल के निधन पर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख प्रकट किया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अहमद पटेल के रूप में मैंने एक सहयोगी को खो दिया है। जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी ईमानदारी और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, वह हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते थे। उनकी उदारता दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे।’


सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक वफादार सहयोगी, एक दोस्त और एक ऐसे कॉमरेड को खो दिया, जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं और मैं उनके शोक संतप्त परिवार के लिए को सांत्वना देती हूं। अहमद पटेल के परिवार के प्रति सहानुभूति और समर्थन की सच्ची भावना प्रदान करती हूं।

अहमद पटेल के निधन पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया और लिखा कि ‘ये एक दुखद दिन है। श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जिया और सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। वो अतिमहत्वपूर्ण थे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं।’


अहमद पटेल साल 2001 में सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार बनें थे और इन्होंने सोनिया गांधी के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में इनका अहम योगदान रहा है। इन्होंनें इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी के साथ मिलकर पार्टी विकास कार्य किया है।

कोरोना के कारण हुआ निधन

आज यानी बुधवार को इन्होंने अंतिम सांस ली है। इनके बेटे फैसल पटेल ने इनके निधन की जानकारी दी और बताया कि सुबह 3:30 बजे इनका निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही इन्हें कोरोना हो गया था। जिसके बाद इनको अस्पताल में भर्ती किया गया। इनके कई शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Related Articles

Back to top button