धार्मिक

अपनी नीच राशि में प्रवेश करने वाले हैं सूर्य, इन राशियों पर पड़ेगा व्यापक असर, अपनाएँ यह उपाय

17 अक्टूबर को सूर्य ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। करीब एक महीने तक इस राशि में रहने के बाद से सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। तुला को सूर्य की नीच राशि कहा जाता है, जिसकी वजह से इस राशि में सूर्य के प्रवेश करने से 12 राशियों पर बुरा असर पड़ेगा। तुला सूर्य की नीच राशि मानी गई है। जबकि मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है।

पंडितों के अनुसार सूर्य के इस गोचर से हर किसी का जीवन प्रभावित होने वाला है। इसलिए सूर्य के अशुभ फल से बचने के लिए राशि के अनुसार बताए गए उपायों को आप करें। ये उपाय इस प्रकार हैं।

राशि अनुसार करें ये उपाय, सूर्य के गोचर का नहीं पड़ेगा बुरा प्रभाव –

मेष राशि: मेष राशि के जातक सूर्य देव की पूजा करें और गरीब लोगों को पीली दाल का दान करें। साथ में ही रोज सूर्य मंत्रों का जाप करें। इस राशि के लोग सूर्य देव के ॐ अचिंताय नम: मंत्र का जप 101 बार करें। ये उपाय करने से सूर्य के इस गोचर का बुरा असर जीवन पर नहीं पड़ेगा।

वृष राशि: इस राशि के जातक लाल रंग के वस्त्रों का दान करें और रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य देव की पूजा करते हुए ॐ अरुणाय नम: मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 21 बार करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोग रविवार को तांबे की धातु का दान करें। रविवार को सुबह उठकर स्नान करें और उसके बाद सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य देव की पूजा करते समय एक तांबे का सिक्का या कोई भी तांबे से बनी चीज अपने पास रख लें। वहीं पूजा होने के बाद इसका दान कर दें। साथ में ही पूजा करते समय ॐ आदि-भुताय नम: मंत्र का जाप भी जरूर करें।

कर्क राशि : इस राशि के लोग रोज सूर्य देव को अर्घ्य दें। सूर्य देव को अर्घ्य देने हेतु आप एक तांबे के लोटे में जल भर दें। फिर इसके अंदर चावल और लाल सिंदूर डाल लें। सूर्य को देखते हुए उन्हें ये जल अर्पित करें और ॐ वसुप्रदाय नम:का जाप 11 बार करें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक लाल रंग की वस्तुओं का दान करें और प्रतिदिन सूर्य देव का पूजन करें। इस राशि के लोग पूजा करते समय ॐ भानवे नम: मंत्र का जप करें।

कन्या राशि:  जिन लोगों की राशि कन्या है वो तांबे की धातु को जल में प्रवाहित करें। रविवार के दिन स्नान करने के बाद किसी नदी या तलाब में जाकर तांबे की धातु को प्रवाहित कर दें। फिर बिना पीछे मुड़े घर आ जाएं। इसके अलावा सूर्य देव की पूजा करते समय  ॐ शांताय नम:मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप सुबह के समय 101 बार करें।

तुला राशि: तुला राशि में ही सूर्य ग्रह प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि के लोग सूर्य ग्रह की कथा को पढ़ा करें और मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ॐ इंद्राय नम: मंत्र का जाप भी जरूर करें। ये मंत्र पढ़ने से सूर्य देव के बुरे प्रभाव से रक्षा होगी।

वृश्चिक राशि : इर राशि के जातकों को ॐ आदित्याय नम: मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं रविवार को लाल वस्त्र धारण करें। दरअसल लाल रंग सूर्य देव से जुड़ा होता है। इसलिए रविवार को इस रंग के कपड़े पहनना शुभ फल देता है।

धनु राशि : धनु राशि के जातक सुबह के समय सूर्य देव का पूजन करें। पूजन करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य वाले जल में आप लाल रंग का फूल भी जरूर डालें। वहीं पूजा करते समय ॐ शर्वाय नम: मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करें। सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन का बुरा असर आपके जीवन पर नहीं पड़ेगा।

मकर राशि : मकर राशि के लोग सूर्य देव की पूजा करते समय उन्हें लाल चंदन और लाल रंग का फूल अर्पित करें और  ॐ सहस्त्र किरणाय नम: मंत्र का जाप करेँ। ये उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न हो जाएंगे।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक सूर्य ग्रह के इस गोचर के बुरे प्रभाव से बचने के लिए  ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने साथ-साथ शिवलिंग पर दूध भी अर्पित करें और उन्हें लाल चंदन का तिलक लगाए।

मीन राशि : मीन राशि के जातक  ॐ जयिने नम: मंत्र का जाप किया करें। इसके अलावा रोज नहाने के बाद माथे पर लाल तिलक लगाएं और सूर्य देव की पूजा करें। हो सके तो गरीब लोगों को लाल रंग के फल भी अर्पित करें।

अपनी राशि के अनुसार ऊपर बताए गए मंत्रों का जाप आप जरूर करें। इन उपायों को करने से सूर्य देव के इस गोचर का बुरा प्रभाव आपके जीवन में नहीं पड़ेगा और किसी भी तरह की समस्या पैदा नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button