विशेष

हथिनी के नन्हे बच्चे की हो गई मौत, सूंड में बच्चे को लटकाए घूमती रही, Video देख आँखें हुई नम

ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में “मां” से बड़ा कोई भी शब्द नहीं होता है। मां तो बस मां होती है। दुनिया की हर मां अपने बच्चों से उम्मीद से ज्यादा प्यार करती है। अगर कभी बच्चों पर कोई मुसीबत आती है तो माँ हर मुसीबत से लड़कर अपने बच्चों की रक्षा करती है। कई बार तो मां अपनी जान को जोखिम में डालकर भी अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देती है। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवर भी अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और अपने बच्चों की खातिर वह अपनी जान की बाजी भी लगाने से पीछे नहीं हटते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो काफी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। यह वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हथिनी अपने बच्चे की लाश को लेकर घूम रही है।

ऐसा बिल्कुल सच कहा जाता है कि एक मां अपने बच्चे से जितना प्यार कर सकती है, उतना दुनिया में और कोई भी नहीं कर सकता। इंसानों के साथ साथ जानवरों पर भी यह बात लागू होती है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें हथिनी अपनी सूंड में अपने मृत बच्चे की लाश को लेकर घूम रही है। हाथियों में अपने बच्चों की लाश को इस प्रकार से ले जाना एक तरह से शोक जाहिर करने का तरीका होता है। कई जानवर अपने बच्चों के प्रति इसी प्रकार से प्रेम जाहिर करते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @ScienceIsNew ने अपने पेज पर साझा किया है और इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “एक हथिनी मां अपने मृत बच्चों को लेकर जाती हुई। हाथियों में अपने बच्चों की लाश को ऐसे ले जाना एक सामान्य व्यवहार का हिस्सा है। वो इसके माध्यम से अपना शोक जताते हैं। बबून बंदर भी अपने बच्चों की लाश को ऐसे ही अपने साथ रखते हैं।” इस वीडियो को जैसे ही पोस्ट किया गया, वैसे ही लोग देखकर भावुक हो गए। इस वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने यह लिखा है कि “ओह शत शत नमन, मां की ममता क्या होती है जानवरों से सीखे इंसान।”

वहीं एक और यूजर ने यह लिखा है कि “दिल तोड़ने वाला। दुख हम मनुष्यों के स्वामित्व में नहीं है।” इसी प्रकार से लगातार इस वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हथिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button