बॉलीवुड

आलिया भट्ट से भी क्यूट है रणबीर कपूर की भांजी, लुक में है नाना Rishi Kapoor की कॉर्बन कॉपी

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने दौर के जाने माने सुपरस्टार रहे। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी। उन्हें बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो भी कहा जाता था। वह दिखने में बेहद क्यूट भी थे। उनके बाद बेटे रणबीर कपूर भी बॉलीवुड में बतौर चॉकलेटी हीरो फेमस हुए। वे भी काफी क्यूट हैं। अब इसी क्यूटनेस को आगे हम नई जनरेशन में भी देख रहे हैं। हम यहां ऋषि कपूर की नातिन और रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी (Samara Sahni) की बात कर रहे हैं।

ऋषि कपूर की कॉर्बन कॉपी है उनकी नातिन

समारा साहनी ऋषि कपूर की बेटी ऋद्धिमा साहनी की बेटी है। ऋद्धिमा ने बिजनेस मैन भरत साहनी से साल 2006 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद यानि 2011 में उनके घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ। उन्होंने इसका नाम समारा साहनी रखा। समारा अब 11 साल की हो गई हैं। वह दिखने में बेहद क्यूट है। उनकी क्यूटनेस उनकी मामी आलिया भट्ट से भी ज्यादा है। वहीं उनकी झलक अपने नाना ऋषि कपूर से भी काफी हद तक मिलती है।

हाल ही में ऋद्धिमा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपनी इंस्टापोस्ट पर साझा की। इस फोटो में समारा अपने मम्मी पापा संग क्रिसमस ट्री के सामने पोज देती नजर आई। इस दौरान समारा ने ब्लैक रंग की जैकेट और डार्क ब्लू रंग की जींस पहनी। उनके बाल खुले थे। उनका यह लुक उन्हें बहुत ही सुंदर बना रहा था। वह अपने नाना की तरह काफी गोरी चिट्ठी भी है। समारा की इस तस्वीर पर नानी नीतू कपूर से लेकर मामी आलिया भट्ट तक ने प्यार लुटाया है।

क्यूटनेस में मामी आलिया को देती है मात

समारा की स्वीटनेस देख कई लोगों ने कहा कि समारा बड़ी होकर मामी आलिया भट्ट से भी ज्यादा लोकप्रिय एक्ट्रेस बन सकती है। समारा अभी पढ़ाई कर रही है। बड़ी होकर वह अपने कपूर खानदान की तरह अभिनय का रास्ता चुनती है या नहीं इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं कि वह यदि एक्ट्रेस बनती हैं तो काफी सफल होंगी।

समारा की मां ऋद्धिमा की बात करें तो उन्होंने अपने मम्मी पापा (ऋषि-नीतू) और भाई (रणबीर कपूर) की तरह एक्टिंग का करियर नहीं चुना। बल्कि वह बीजनेस वुमेन बन गई। वह अपना खुद का ज्वेलरी का बीजनेस चलाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह कभी-कभी बेटी समारा के दर्शन भी करवा देती हैं। फैंस समारा को काफी पसंद करते हैं। हालांकि वह बाकी स्टार किड्स की तरह लाइम लाइट से दूर रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samara Sahni 🤍 (@samarasahnii)


वैसे आपको रणबीर की भांजी कैसी लगी? हमे कमेन्ट कर अपने विचार जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button