बॉलीवुड

अपनी आंखों के सामने हुई थी इन सितारों के बच्चों की मौत, एक ने 4 माह में ही खो दी अपनी बेटी

अक्सर बॉलीवुड सितारों को देखकर सभी लोग यही सोचते होंगे कि यह अपनी जिंदगी में कितने खुश रहते हैं और इनको किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होती होगी परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। फिल्मी सितारों के हंसते खेलते चेहरे के पीछे भी कई राज और दर्द छुपे होते हैं, जिसे जानने के बाद किसी का भी दिल पसीज सकता है। जी हां, बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो भले ही हम सभी को हंसते मुस्कुराते हुए नजर आते हैं परंतु जब उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों की मौत देखी तो वह पूरी तरह से टूट गए थे। उनकी आंखों के सामने ही उनकी संतान इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। तो चलिए ऐसे 9 सितारों के बारे में।

अनुराधा पौडवाल

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी अपनी आंखों के सामने अपने जवान बेटे को खोया है। आपको बता दें कि 35 साल की उम्र में अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का निधन किडनी की समस्या की वजह से हो गया था। आदित्य भी एक गायक थे।

आशा भोसले

आशा भोंसले भी अपनी आंखों के सामने दो बच्चों को खो चुकी हैं। आपको बता दें कि आशा भोसले ने दो शादियां की थी और इस शादी से उन्हें तीन बच्चे थे। इन 3 बच्चों में से आशा भोसले दो बच्चों को खो चुकी हैं। साल 2012 में उनकी बेटी वर्षा ने 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जबकि साल 2016 में आशा भोसले के बेटे हेमंत का कैंसर के चलते निधन हो गया था।

कबीर बेदी

कबीर बेदी अपने समय के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। आपको बता दें कि कबीर बेदी ने कुल 4 शादियां की हैं। कबीर बेदी के जवान बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। महज 25 साल की आयु में उनका बेटा इस दुनिया को अलविदा कह कर चला गया था। कबीर बेदी ने अपने बेटे को बचाने की हर संभव कोशिश की परंतु वह अपने बेटे को बचाने में कामयाब नहीं हो पाए।

गोविंदा

गोविंदा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। गोविंदा भी अपनी आंखों के सामने बच्चा खोने का गम सह चुके हैं। 90 के दशक के मशहूर अभिनेता रहे गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता से विवाह किया था। गोविंदा ने अपनी पहली संतान को खो दिया है। बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि गोविंदा ने अपनी बेटी को जन्म के 4 महीने बाद भी खो दिया था।

आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान भी इस दर्द से गुजर चुके हैं। आपको बता दें कि जब आमिर खान की पत्नी गर्भवती थीं तो कुछ परेशानियों के चलते उनका गर्भपात हो गया था, जिसके बाद आमिर खान पूरी तरह से टूट गए थे।

मौसमी चटर्जी

70 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक नाम मौसमी चटर्जी का भी आता है। मौसमी चटर्जी अपने समय में काफी लोकप्रिय रही हैं। आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी की बेटी का निधन 31 साल की उम्र में हुआ था। साल 2019 में मौसमी चटर्जी की बेटी पायल डिकी दुनिया को अलविदा कह कर चली गई थी। पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थी।

शेखर सुमन

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शेखर सुमन ने कई फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है। शेखर सुमन ने भी अपने बेटे आयुष को खो दिया था। आपको बता दें कि शेखर सुमन का बेटा महज 11 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर चला गया था। उसे दिल से जुड़ी हुई बीमारी थी।

जगजीत सिंह

भले ही मशहूर गजल गायक रहे जगजीत सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु वह भी इस दर्द से गुजर चुके थे। आपको बता दें कि साल 1990 में एक दुर्घटना में जगजीत सिंह ने अपने बेटे विवेक सिंह को खो दिया था। इसके बाद साल 2009 में बेटी मोनिका ने अपने ही हाथों अपनी जान ले ली थी।

महमूद

हिंदी सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय अभिनेता महमूद के बेटे का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। सालों पहले दुनिया को छोड़ चुके महमूद के बेटे मैक अली की मौत जवानी में ही हो गई थी। महज 31 साल की उम्र में महबूब के बेटे का निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button