धार्मिक

आज सर्वार्थसिद्धि और वृद्धि योग बनने से कुछ राशियों की बदलेगी किस्मत, जानिए किसको मिलेगा फायदा

समय की चाल निरंतर चलती रहती है, इसके साथ ही ग्रह-नक्षत्रों में भी कई प्रकार के बदलाव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति को अपने जीवन, व्यापार, नौकरी, परिवार में शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों में सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों को इसका अच्छा फायदा मिलेगा। इन राशियों के लोगों के भाग्य में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आखिर किन राशियों का शुभ समय आरंभ होने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार आ सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। मजबूत आत्मविश्वास के चलते आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आप आसानी से निर्णय ले सकते हैं, जो बेहद कारगर साबित होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने आसपास के लोगों से अच्छी सहायता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप नई परियोजनाओं पर अधिक मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। यदि आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए, इससे आपको फायदा मिलेगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना करें। खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। आप अधिक गुस्सा करने से बचें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। इस शुभ योग की वजह से आपके बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। कुछ नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। अचानक शुभ संदेश मिलने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपने किसी विशेष कार्य में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। इस शुभ योग की वजह से आपका जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत होगा। विशेष कार्यों में अनुभवी लोगों की सहायता मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप बोलने में सावधानी रखें। किसी करीबी मित्र से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने जरूरी कामकाज में ध्यान केंद्रित करें अन्यथा आपका कार्य विलंब हो सकता है। अचानक जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने विचारों पर कंट्रोल रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा। वाहन सुख मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे जरूरी कामकाज में सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोगों को पैसों से संबंधित किसी भी मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको धन हानि का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। आपके काफी दिनों से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी बड़े काम की योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। जीवन साथी के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। घरेलू कामकाज आप समय पर निपटा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। आपके रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कार्यों में गति आएगी। आपका मन काफी खुश रहने वाला है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर उन्नति हासिल होगी। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। मानसिक चिंताएं खत्म होंगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नए-नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। आपको किसी बड़े कार्य की योजना हाथ लग सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकता है। आपको परिस्थितियों के अनुसार खुद में भी परिवर्तन करने की जरूरत है। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। संपत्ति के मामलों में आपको मिलाजुला फल मिलेगा। जीवन साथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। कुछ विषयों में आपको कठिनाई हो सकती है।

Related Articles

Back to top button