धार्मिक

Rashifal 6 July 2021: आज इन 5 राशि वालों का लाभदायक रहेगा दिन, भाग्य के सहारे होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 6 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। कार्य क्षेत्र में सुख-शांति मिलने की संभावना है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सफलता के नए अवसर हाथ लग सकते हैं इसलिए आप इनका फायदा जरूर उठाएं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपको फायदा मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर बनेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कामकाज में मन मुताबिक फल की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को पूर्ण करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। कार्य क्षेत्र की समस्या दूर होगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन आनंददायक व्यतीत होने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोपहर के समय दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष की तरफ से परेशानी दूर होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भर अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आत्मबल में वृद्धि होगी परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जरूरत से ज्यादा उत्साह आपके कार्य बिगाड़ सकता है। भाई बहनों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण योजना आपको अच्छा लाभ दे सकती हैं। पिता के मार्गदर्शन से आपकी बहुत सी परेशानियां दूर होंगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी से अनबन होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। अचानक दुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें। भविष्य के लिए धन बचाना बहुत ही जरूरी है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। आमदनी में कमी आएगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। खानपान में सुधार करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दोपहर को शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो उसका हल निकल सकता है। समय और भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी श्र्द्धा जागृत हो सकती है। किसी महान हस्ती के दर्शन से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। उन्नति के मार्ग मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। मानसिक चिंता काफी हद तक कम हो सकती है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में सुख में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आप कठिन से कठिन काम को भी अपनी चतुराई के बल पर आसानी से पूरे कर सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। पिता पक्ष से लाभ मिलने की आशा रहेगी। मित्रों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी निराशाजनक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपना कोई भी काम जल्दबाजी में मत कीजिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा और अपनी समझदारी दिखाएं।

Related Articles

Back to top button