धार्मिक

राशिफल 23 जुलाई: शनिदेव की कृपा से आज ये 4 राशियां होंगी मालामाल, मिलेगा बड़ा आर्थिक फायदा

आज हम आपको शनिवार 23 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। राज्य मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ी मात्रा में आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब होने की आशंका है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। जीवनसाथी की सेहत भी खराब हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है. दूसरों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े तो ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा वरना आप खुद हर अपनी समस्या को बढ़ा लेंगे। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। किसी रिश्तेदार से अचानक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपके दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। कारोबार से संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। कार्यस्थल में आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापारियों को अपनी किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा प्राप्त होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद से कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपने घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान दीजिए। विदेश में काम करने वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। चतुराई के बल पर आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। किसी खास मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। कुछ नया जानने की इच्छा तेज होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। किसी भी यात्रा पर जाते समय वाहन को भली-भांति जांच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है। अचानक आपको दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button