विशेष

खूबसूरती में हीरोइनों को मात देती हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

इन दिनों साउथ सिनेमा है या बॉलीवुड, एक नाम काफी धूम मचा रहा है। वो नाम है अल्लू अर्जुन का जो वैसे तो साउथ मूवीज के हीरो हैं लेकिन पूरे देश की फिल्म इंडस्ट्री में उनके नाम का डंका बज रहा है। जहां एक-एक कर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती जा रही हैं, वहीं अल्लू की पुष्पा फिल्म कई 100 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

फिल्म के डायलॉग हों या गीत, सभी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। वैसे आज हम आपको अल्लू अर्जुन की नहीं बल्कि उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी पत्नी खूबसूरती में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है वो लड़की जिसने अल्लू अर्जुन का दिल चुरा लिया था।

अमेरिका में पढ़ी हैं स्नेहा

अल्लू की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है। स्नेहा और अल्लू की मुलाकात एक शादी में हुई थी। पहली ही नजर में स्नेहा और अल्लू ने एक दूसरे को पसंद कर लिया था। स्नेहा अमेरिका में पढ़ी हुई हैं और वो हैदराबाद में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आई थीं।

इसके बाद शादी में हुई मुलाकात में ही दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया था। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और शादी करने की ठान ली। वैसे दोनों की शादी का फैसला इतना आसान नहीं था।

स्नेहा के पिता ने ठुकरा दिया था रिश्ता

अल्लू अर्जुन ने अपने पिता के जरिए स्नेहा के पिता के पास शादी का प्रस्ताव भिजवाया था। स्नेहा के पिता हैदराबाद के बहुत मशहूर व्यवसायी हैं। उन्होंने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया था। इसके बाद दोनों ने पिता को मनाने के लिए काफी जतन किये।

तब जाकर उनके वो दोनों की शादी के लिए राजी हुए थे। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली थी। आज दोनों की गिनती बेस्ट कपल में की जाती है। शादी के बाद स्नेहा और अल्लू के दो बच्चे हुए जिनके नाम अरहा और अयान हैं।

19 साल पहले रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

अल्लू अर्जुन के फिल्मी करियर को करीब 19 साल हो चुके हैं। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम साल 2003 में रखा था। उनकी पहली फिल्म का नाम गंगोत्री था।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अल्लू को बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्म फेयर और नंदी अवार्ड भी मिल चुका है। उनकी फिल्मों के डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इऩ दिनों भी पुष्पा फिल्म के गानें ट्रेंड कर रहे हैं।

पत्नी स्नेहा के साथ शानदार लाइफ जीते हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा के साथ शानदार लाइफ जीते हैं। स्नेहा तो उनका घर संभालती हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने पति के साथ फोटो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं अल्लू ने एक्टिंग के दम पर खूब नाम और पैसा कमाया है।

उनके पास 100 करोड़ का बंगला है। इतना ही नहीं, वो बड़ी महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैंं। उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू से लेकर ऑडी तक लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। अल्लू अपने परिवार के साथ भी पूरा वक्त बिताते हैं।

Related Articles

Back to top button