धार्मिक

राशिफल 24 दिसंबर: आज 5 राशि वालों की खुद शनिदेव ने लिख दी किस्मत, अचानक धन लाभ की होगी प्राप्ति

आज हम आपको शनिवार 24 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़िया रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने के योग बने हुए हैं, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। जो लोग अपनी वर्तमान में नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज करियर से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन बहुत शानदार रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपको ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी, जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। घर परिवार में चल रही समस्या है धीरे-धीरे सुलझ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। धार्मिक गतिविधियों की ओर बहुत आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। छात्रों का दिन बढ़िया रहेगा, आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको कड़ी मेहनत से किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। ऑफिस के काम से दूर यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आपको अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों को अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी कामयाबी मिलेगी। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को तरक्की के नए रास्ते प्राप्त होंगे। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज पारिवारिक जीवन के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कार्यस्थल पर आपको बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कमाई के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। कोई काम मन मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है, जो आप कर रहे हैं उसी पर आप ध्यान दीजिए। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। घर के छोटे बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। आपका अनुभव आपको दूसरों से अलग बनाएगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button