बॉलीवुड

एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन है बॉलीवुड के ये बॉलीवुड स्टार्स की, चाहकर भी नहीं क़र सकते दोस्ती

बॉलीवुड चकाचौंध से भरी वो दुनिया है जहां पल भर में रिश्ता बन जाता है तो पलक झपकते ही सेलेब्स एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकार के बहुत खूबसूरत रिश्ते भी होते हैं तो कुछ सेलेब्स एक-दूसरे के दुश्मन भी बन जाते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच कभी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनबन हो जाती है तो किसी पार्टी में इनका मनमुटाव हो जाता है।

जी हाँ.. बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच रिश्ता बनना और बिगड़ना आम बात है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के उन्हीं सेलेब्स के बारे में जो एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन है और ये सेलेब्स एक-दूसरे के नाम से भी नफरत करते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये सेलेब्स?

करण जौहर और कंगना रनौत

kangana ranaut

अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे निडर अभिनेत्री मानी जाती है। वह हर एक मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद करती है और इसीलिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके कई दुश्मन भी है। इन्हीं में से एक करण जौहर भी कंगना के दुश्मन माने जाते हैं। कई बार कंगना और करण के बीच कहासुनी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इन दोनों का दोस्त बनना बहुत मुश्किल है।

तापसी पन्नू और कंगना रनौत

bollywood enemies

करण जौहर की तरह कंगना और तापसी पन्नू में भी दोस्ती नहीं हो सकती। जी हां… क्योंकि कंगना रनौत कई बार तापसी पन्नू को खरी-खोटी सुना चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी भी बोल दिया था जिसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहा था।

डेविड धवन और गोविंदा

bollywood enemies

एक समय पर यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया करती थी और इस जोड़ी ने एक साथ करीब 17 फ़िल्में बनाई है। लेकिन किसी कारणवश दोनों की दोस्ती इस कदर टूटी कि आज तक एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये दोनों एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

अरिजीत सिंह और सलमान खान

bollywood enemies

अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेरने वाले अरिजीत सिंह को लेकर कंट्रोवर्सी ना के बराबर होती। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान अरिजीत सिंह के दुश्मन माने जाते हैं। दरअसल, एक इवेंट के दौरान सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच अनबन हो गई थी जिसके चलते सलमान ने गुस्से में अपनी एक फिल्म से अरिजीत के गाने को कटवा दिया था।

कहा जाता है कि अरिजीत ने इस मामले को लेकर सलमान खान से माफी भी मांगी थी। लेकिन सलमान काफी नाराज थे और उन्होंने सिंगर को माफ नहीं किया था। ऐसे में आप कह सकते हैं कि इन दोनों की भी दोस्ती होना बमुश्किल है।

शाहिद कपूर और करीना कपूर

bollywood enemies

कभी एक समय ऐसा भी था कि शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे पर जान छिड़कते थे और दोनों ही शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। लेकिन इनके बीच प्यार कब दुश्मनी बन गया पता ही नहीं चला। एक इंटरव्यू के दौरान तो शाहिद कपूर ने करीना कपूर की तुलना भैंस से कर दी थी। जिसके बाद करीना बुरी तरह आग बबूला हो गई थी।।

सलमान खान और विवेक ओबरॉय

bollywood enemies

एक समय पर विवेक ओबेरॉय का सिक्का बॉलीवुड में काफी चलता था। उन्होंने अपने करियर में ऐश्वर्या राय से लेकर रानी मुखर्जी तक हर बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया। लेकिन ऐश्वर्या के साथ अफेयर की खबरों के चलते सलमान और विवेक में दुश्मनी हो गई। कहा जाता है कि सलमान की वजह से विवेक ओबरॉय का कैरियर का ठफ हो गया था।

बॉबी देओल और करीना कपूर

bollywood enemies

बॉबी देओल और करीना कपूर ने यूं तो कम ही फिल्मों में काम किया है। लेकिन कहा जाता है कि इन दोनों के बीच भी रिश्ते अच्छे नहीं है।

एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘जब वी मेट’ में बतौर हीरो बॉबी देओल को लिया गया था, लेकिन करीना कपूर के कहने पर बॉबी की जगह शाहिद कपूर को ले लिया गया था, जिसके चलते बॉबी देओल काफी नाराज हो गए थे और वह करीना कपूर के दुश्मन बन बैठे थे।

करीना कपूर और बिपाशा बसु

bollywood enemies

बता दें, करीना कपूर और बिपाशा बासु ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘अजनबी’ में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफल साबित हुई लेकिन बिपाशा बसु और करीना के बीच दुश्मनी हो बैठी।

रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना और बिपाशा के बीच छोटे सा झगड़ा हो गया था, लेकिन करीना ने गुस्से में बिपाशा को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी।

सलमान खान और सुभाष घई

bollywood enemies

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जितने दोस्त हैं उतने दुश्मन भी हैं। उनके दुश्मन के लिस्ट में जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई का भी नाम आता है। कहा जाता है कि सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के दौरान सुभाष घई ने उन्हें दुबला पतला हीरो कह दिया था जिसके चलते सलमान उनसे काफी नाराज हो गए थे।

इसके बाद सलमान की इसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और कई रिकॉर्ड बना डाले थे। इस फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान फिर सुभाष और सलमान के बीच फाइट हो गई थी, जो आज तक नहीं सुलझी।

Related Articles

Back to top button