समाचार

पति से की ताजमहल जाने की जिद फिर कर दी हत्या, इस फोटो को देख पुलिस किया पत्नी को गिरफ्तार

मथुरा की रहने वाली एक महिला ने पहले पति से जिद की कि वो उसे ताजमहल दिखाने के लिए लेकर जाएं। पति ने पत्नी की जिद को मान लिया और उसे ताजमहल लेकर गया। वहीं ताजमहल देखने के बाद जब ये दोनों घर वापस लौटे, तो रास्ते में ही पत्नी ने  पति की हत्या कर दी और उसका शव यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। अगले दिन पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर शव होने की जानकारी मिली और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मथुरा जिले में 16 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के नजदीक युवक का शव। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को घटना को लेकर खुलासा किया और दो दिन के अंदर ही इस केस को हल कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार पत्नी अपने पति को ताजमहल देखने के बहाने आगरा लाई थी। ताजमहल देखने के बाद आगरा से लौटते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मृतक के बैग से एक तस्वीर मिली। जिसके आधार पर ही ये केस हल किया जा सका। तस्वीर से पुलिस युवक की शिनाख्त कर पाई। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त शिवकुमार (27) पुत्र भरत सिंह निवासी सेवली (पलवल) के रूप में हुई।  एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीश चंद के नेतृत्व में टीम बनाई। पुलिस ने छानबीन की तो प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने इस घटना के बारे में बताया कि पत्नी पूनम और संदीप पुत्र महावीर निवासी गोराला, टप्पल (अलीगढ़) को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप पूनम का प्रेमी है और इन दोनों ने एक साथ मिलकर ही शिवकुमार की हत्या की है। इन दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं एक साथ रहने के लिए इन्होंने शिवकुमार की हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने बताया की जून महीने में ही शिवकुमार और पूनम की शादी हुई थी। हाल ही में पूनम ने शिवकुमार से कहा कि वो ताजमहल देखना चाहती है। जिसके बाद ये दोनों ताजमहल गए। पूनम का प्रेमी इनका पीछा कर रहा था और लगातार पूनम के संपर्क में था। आगरा से लौटते समय शिवकुमार और पूनम यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर उतरे गए। यहां पूनम बाथरूम जाने के बहाने पति को झाड़ियों में ले गई। पीछे से पूनम का प्रेमी संदीप आ गया। उसने पत्थर से शिवकुमार के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ताजमहल देखते समय पूनम और शिवकुमार ने एक फोटो खींचवाई थी जो की शिवकुमार के पास थी। इसी फोटो के आधार पर पुलिस ने शिवकुमार की पहचान की और दो दिन के अंदर ये केस हल कर आरोपी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button